आठ साल बाद करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) एक बार फिर से पर्दे पर दस्तक दे रही हैं। इस बार करिश्मा किसी फिल्म के जरिए नहीं बल्कि वेब सीरीज से लोगों के बीच अपने अभिनय का दम दिखाएंगी। इस वेब सीरीज का नाम 'मेंटलहुड' है। इस वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान करिश्मा ने अपनी 26 साल पुरानी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' (Andaz Apna Apna) को लेकर बड़ा खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया कि शूटिंग के दौरान कोई भी किसी से बात तक नहीं करता था।
26 साल बाद 'अंदाज अपना अपना' से जुड़ा करिश्मा का खुलासा, बोलीं- 'आपस में बात नहीं करते थे एक्टर्स'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मीबीट वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा ने ये खुलासा एक इंटरव्यू में किया। अभिनेत्री ने कहा- 'मैं ईमानदारी से कहना चाहती हूं कि मैंने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त हम लोग तीन-चार शिफ्ट में एक दिन में काम किया करते थे। बिल्कुल भी समय नहीं हुआ करता था। इसी वजह से अपनी ही फिल्म नहीं देख पाते थे।'
'अंदाज अपना अपना' फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। इसमें करिश्मा के अलावा रवीना टंडन, सलमान खान और आमिर खान भी थे। फिल्म के सह कलाकारों के बारे में बात करते हुए करिश्मा ने कहा- 'अंदाज अपना अपना फिल्म की शूटिंग के दौरान हम लोग एक दूसरे से बात भी नहीं करते थे। ये एक क्लासिक फिल्म थी लेकिन पूरी फिल्म एक दूसरे से बिना बात किए ही शूट की।'
खास बात है कि 'अंदाज अपना अपना' से जुड़ी अभिनेत्री रवीना टंडन भी इसी बात का जिक्र अपने पुराने इंटरव्यू में भी कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा था- 'फिल्म के कलाकार आपस में बात तक नहीं करते थे। आमिर और सलमान एक दूसरे से बात नहीं करते थे तो वहीं दूसरी ओर मैं करिश्मा।' रवीना ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि सलमान की फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी से भी बात नहीं होती थी।
रवीना ने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं हुआ कि ये फिल्म किस तरह से बन गई। हालांकि इससे इतना तो तय है कि सभी अच्छे अभिनेता हैं। आपको बता दें, 'अंदाज अपना अपना' फिल्म बॉलीवुड की यादगार कॉमेडी फिल्मों में से एक है। रिलीज के वक्त तो ये फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि बाद में लोगों को ज्यादा पसंद आई।
तलाक के पांच साल बाद रश्मि देसाई ने किए चार खुलासे, बोलीं- 'शारीरिक शोषण और डिप्रेशन भी झेला'