कपिल शर्मा के शो का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें 'सपना' बनकर आने वाले अभिनेता कृष्णा अभिषेक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक बना रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर 'कपिल शर्मा शो' में कृष्णा अभिषेक ने कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कृष्णा अभिषेक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टूटी-फूटी हिंदी का मजाक उड़ाते हैं। वीडियो में पहले तो कृष्णा अभिषेक शॉर्ट फिल्म 'देवी' की स्टारकास्ट से मिलते हैं। इस दौरान वह अभिनेत्री यशस्विनी का नाम लेने की जगह उनका नाम 'रीटा' लेते हैं। कपिल शर्मा कृष्णा को टोकते हैं तब कृष्णा डोनाल्ड ट्रंप की हिंदी का मजाक उड़ाते हैं।
कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि 'इधर प्रेसिडेंट आकर 'सचिन' को 'सूचिन' बोलकर गए, मैं ट्रंप से ज्यादा समझदार है क्या?' सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से ये वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिवसीय भारत दौरा किया था। उन्होंने कई हिंदी शब्दों का उपयोग किया जिस पर काफी मजाक भी बनाया गया।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
'द कपिल शर्मा शो' का ये हफ्ता बेहद खास होने वाला है। 90 के दशक की कई पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं। इस हफ्ते निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'रामायण' के सितारे अरुण गोविल, दीपिका चिखलिआ और सुनील लहरी पहुंचेंगे। तीनों सितारे दर्शकों से अपनी कई यादें शेयर करेंगे।
रामानंद सागर के 'रामायण' में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। दीपिका चिखलिआ सीता बनी थीं जबकि सुनील लहरी ने लक्ष्मण का रोल किया था। सीरियल 'रामायण' के साथ इसके सारे किरदार इतने पॉपुलर हुए कि लोग इन अभिनेताओं को असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे।
तलाक के पांच साल बाद रश्मि देसाई ने किए चार खुलासे, बोलीं- 'शारीरिक शोषण और डिप्रेशन भी झेला'