{"_id":"5a1ea0454f1c1b71548c013e","slug":"malaysia-government-to-honour-shabana-azmi-at-the-economic-times-asian-business-leaders-conclave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के बाद अब शबाना मलेशिया रवाना, मिलने जा रहा है ये बड़ा सम्मान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख के बाद अब शबाना मलेशिया रवाना, मिलने जा रहा है ये बड़ा सम्मान
Wed, 29 Nov 2017 05:25 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
amarujala.com- Presented by :आनंद
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को मलेशिया की सरकार सम्मानित करेगी। 'द इकोनॉमिक टाइम्स एशियाई बिजनेस लीडर्स कॉन्क्लेव' में खुद प्रधानमंत्री नजीब रजाक उन्हें अवॉर्ड देंगे। शबाना के इस बात की जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट से दी है।
Off to Kuala Lumpur 4The Economic Times Asian Business Leaders Conclave where Im being felicitated by Prime Minister of Malaysia. Honored 🙏
आपको बता दें कि पद्मावती फिल्म का पूरे देश में चल रहे विरोध के चलते शबाना आजमी ने 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया से खुद को अलग कर लिया। पद्मावती के मुद्दे पर उन्होंने बेबाकी से अपनी राय भी रखी।‘राष्ट्रवाद’ पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, 'हम जो अभी देख रहे हैं, वह अति राष्ट्रवाद है। यह कुछ ऐसा है जो खतरनाक है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है।' उन्होंने कहा, 'एक अभिनेत्री के तौर पर, एक सहकर्मी के तौर पर, फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य के तौर पर, मुझे लगता है आज जितना बुरा दौर है उतना पहले कभी नहीं था।'
3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
शबाना ने फिल्म इंडस्ट्री को ‘पद्मावती’ फिल्म के रिलीज के विरोध पर एकजुट होने को कहा। उन्होंने कहा कि कला की आलोचना करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन दीपिका को जान से मारने की धमकी देना किसी भी लिहाज से सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शबाना आजमी हाल ही में फिल्म 'द ब्लैक प्रिंस' में 'महारानी जिंद कौर' के किरदार में नजर आई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान को मलेशिया की सरकार प्रतिष्ठित ब्रांडलौरिएट लिजेंडरी पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।