बॉलीवुड के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है, हालांकि कपल ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए नजर आए हैं। लेकिन इन दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं। तो वहीं, अभिनेत्री मलाइका ने भी एक बार फिर मीडिया से एक इंटरव्यू के दौरान अफवाहों पर विराम लगाया है।
Malaika Arora: अर्जुन संग ब्रेकअप रूमर्स पर मलाइका ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड जवाब, कहा- मुझे कुछ भी क्लियर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि फिलहाल वह उस स्टेज पर हैं जहां उन्हें जब बोलना था तब बोल चुकी हैं और उन्हें किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है। बता दें कि साल 2017 में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया था और इसके बाद से ही वे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं।
बातचीत में मलाइका ने कहा , 'मैंने यह भी कभी नहीं कहा कि मैं कोई खास कैरेक्टर करना चाहती हूं।' एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि अब अगर उन्हें कोई मौका मिले जहां उन्हें ऐसा लगेगा कि वे किसी कैरेक्टर के साथ इंसाफ कर सकती हैं तो वो उसे जरूर करूंगी।अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे बहुत जल्द 'झलक दिखला जा 8' में जज के तौर पर दिखाई देने वाली हैं।
वहीं 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा के 48वें जन्मदिन के मौके पर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की थी। अर्जुन ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर की जिसमें एक रोमांटिक तस्वीर के साथ कैप्शन में मलाइका लिए प्यार भरा हुआ था। जिस से यह तो साफ है दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा है।
बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में करीब 10 साल का फासला है, लेकिन वो कहते है न प्यार में उम्र नहीं देखी जाती। साल 2018 के फैशन वीक में मलाइका खुले तौर पर रैंप वॉक करते अर्जुन के लिए चियर करती हुईं नजर आई थीं। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने अर्जुन संग तस्वीर पोस्ट कर अपने रिलेशन को इंस्टा-ऑफिशियल कर दिया था।
यह भी पढ़ें: ब्रह्मास्त्र 2 पर रणबीर कपूर ने साझा किया बड़ा अपडेट, भाग एक की आलोचना पर भी तोड़ी चुप्पी