{"_id":"5e006b918ebc3e880d69bfe7","slug":"malika-e-tarannum-begum-noorjehan-death-anniversary-some-intresting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मल्लिका-ए-तरन्नुम कहलाती थीं नूरजहां, दस हजार से अधिक गानों को दी थी आवाज, पढ़ें किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मल्लिका-ए-तरन्नुम कहलाती थीं नूरजहां, दस हजार से अधिक गानों को दी थी आवाज, पढ़ें किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
नूरजहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी गायक नूरजहां को दुनिया से अलविदा कहे 19 साल बीत चुके हैं। सात दशक तक अपनी जादुई आवाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली नूरजहां को मल्लिका-ए-तरन्नुम का खिताब पाकिस्तान में मिला था। आज (23 दिसंबर) नूरजहां की पुण्यतिथि है। 21 सिंतबर, 1926 को जन्मी नूरजहां का असली नाम अल्लाह राखी वसाई था। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 6
नूरजहां
नूरजहां पहली पाकिस्तानी महिला फिल्म निर्माता रहीं। नूरजहां ने हिन्दी, उर्दू, सिंधी, पंजाबी जैसी भाषाओं में कुल 10 हजार से ज्यादा गाने गाए। नूरजहां की पहली हिंदी फिल्म 1942 में बनी खानदान थी जिसमें प्राण ने नायक की भूमिका निभाई थी। बीबीसी के एक लेख के मुताबिक फरीदा खानम जो कि नूरजहां की दोस्त थीं और नूरजहां की कार जब लड़कों के सामने से गुजरती थी तो धीमी हो जाया करती थीं ताकि ये दोनों मशहूर गायिकाएं उन नौजवान लड़कों को जी भर के देख सके। गाना रिकॉर्ड करते समय नूरजहां उसमें अपना दिल, आत्मा और दिमाग सब कुछ झोंक देती थीं।
3 of 6
नूरजहां
वो करीब डेढ़ बजे के आसपास रिकॉर्डिंग शुरू करती थीं लेकिन घंटे भर के अंदर उनकी पीठ पर पसीने की बूंदें दिखनी शुरू हो जाती थीं। रिकॉर्डिंग ख़त्म होतो होते वो पूरी तरह से पसीने से सराबोर होती थीं।नूरजहां ने महान बनने के लिए बहुत मेहनत की थी और अपनी शर्तों पर जिंदगी को जिया था। उनकी ज़िंदगी में अच्छे मोड़ भी आए और बुरे भी, उन्होंने शादियां की, तलाक दिए, प्रेम संबंध बनाए, नाम कमाया और अपनी जिंदगी के अंतिम क्षणों में बेइंतहा तकलीफ भी झेली। ऑल इंडिया रेडियो से लेकर रेडियो सिलोन पर नूरजहां की आवाज का जादू श्रोताओं पर छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नूरजहां
एक बार पाकिस्तान की एक नामी शख़्सियत राजा तजम्मुल हुसैन ने उनसे हिम्मत कर पूछा कि आपके कितने आशिक रहे हैं अब तक? "तो आधे सच ही बता दीजिए"- तजम्मुल ने जोर दिया। उन्होंने गिनाना शुरू किया। कुछ मिनटों बाद उन्होंने तजम्मुल से पूछा, "कितने हुए अब तक?" तजम्मुल ने बिना पलक झपकाए जवाब दिया- अब तक सोलह! नूरजहां ने पंजाबी में क्लासिक टिप्पणी की- "हाय अल्लाह! ना-ना करदियां वी 16 हो गए ने!"
विज्ञापन
5 of 6
नूरजहां
- फोटो : twitter
नूरजहां और नजर मोहम्मद के किस्से आज भी मशहूर हैं। कहा जाता है पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेटर नजर मोहम्मद का टेस्ट करियर वक्त से पहले ही नूरजहां की वजह से खत्म हो गया। दरअसल नूरजहां को पुरुष बहुत पसंद थे। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक बार उनको और नजर मोहम्मद को उनके पति ने एक कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। नजर ने पहली मंजिल की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी, जिसकी वजह से उनका हाथ टूट गया। उन्होंने एक पहलवान से अपना हाथ बैठवाया लेकिन वो गलत जुड़ गया और उनको वक्त से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।