फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार के खिलाफ जाकर फिल्मों में आई थीं मल्लिका शेरावत, शादी और बच्चे को लेकर हमेशा रहीं चर्चाओं में

Sat, 24 Oct 2020 09:52 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 24 Oct 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat Birthday Know About Her Family Ex Husband and Son
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का जन्म 24 अक्तूबर 1976 को हुआ था। मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मल्लिका रख लिया। इस साल मल्लिका अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। मल्लिका हमेशा अपनी लाइफस्टाइल, फिल्मों में बोल्ड सीन और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रही हैं। मल्लिका सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्टार भी हैं। मल्लिका ने जैकी चैन के साथ भी काम किया है। मल्लिका के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Mallika Sherawat Birthday Know About Her Family Ex Husband and Son
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम

मल्लिका ने साल 2002 में आई फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेत्री साल 2003 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मल्लिका ने बोल्ड सीन देकर सनसनी मचा दी थी। फिल्म में मल्लिका ने 17 किसिंग सीन दिए थे। मल्लिका अब बॉलीवुड ही नहीं इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। मल्लिका ने हिंदी के अलावा इंग्लिश और चाइनीज फिल्मों में भी काम किया है।

Mallika Sherawat Birthday Know About Her Family Ex Husband and Son
मल्लिका शेरावत - फोटो : instagram: mallikasherawat

फिल्मों में आने से पहले मल्लिका एयर होस्टेस के रूप में काम करती थीं। मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत भले ही फिल्म 'ख्वाहिश' से की हो लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'मर्डर' से मिली। फिल्म में मल्लिका के साथ इमरान हाशमी मुख्य अभिनेता के रूप में थे। मल्लिका ने लव स्टोरी के अलावा कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया। 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'डबल धमाल' उनकी हिट कॉमेडी फिल्में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat Birthday Know About Her Family Ex Husband and Son
मल्लिका शेरावत - फोटो : फाइल फोटो

हॉलीवुड की बात करें तो मल्लिका ने 'हिस्स्स्स' और 'पॉलिटिक्स ऑफ लव' में काम किया। हिसार के एक छोटे से गांव में जन्मीं मल्लिका ने पहले बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर तय किया। मल्लिका का परिवार उनके फिल्मों में काम करने के सख्त खिलाफ था। लेकिन उन्होंने किसी की भी एक ना सुनी और वो बॉलीवुड में आ गईं। 

विज्ञापन
Mallika Sherawat Birthday Know About Her Family Ex Husband and Son
मल्लिका शेरावत - फोटो : फाइल फोटो

फिल्मों में आने से पहले भी मल्लिका की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ था जिसका जिक्र वो किसी से नहीं करना चाहतीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका एक एयर होस्टेस के तौर पर काम करने लगीं। यहीं उनकी मुलाकात पायलट करण सिंह गिल से हुई। काम के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। लेकिन मल्लिका के ऊंचे ख्वाब के आगे ये शादी टिक ना पाई। करण और मल्लिका की शादी करीब एक साल तक चली। इसके बाद मल्लिका ने करण से तलाक ले लिया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्लिका का एक बेटा भी है लेकिन मल्लिका ने कभी अपनी शादी और बच्चे के बारे में कोई बात नहीं की।

पढ़ें: शादी के दो महीने बाद हनीमून मनाने गए राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज, तस्वीर हो रही वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed