फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मल्लिका शेरावत ने किया बड़ा खुलासा, हीरो को डेट नहीं करने पर फिल्म से निकाल देते थे

Thu, 27 Jun 2019 04:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 27 Jun 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat revealed she get out from the film because she denied to be girlfriend of actor
मल्लिका शेरावत - फोटो : file photo
फिल्मों में अपने बोल्ड सीन की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह जल्द ही एक्टर तुषार कपूर से साथ एकता कपूर की वेब सीरीज बू से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। इस बीच मल्लिका शेरावत ने फिल्मों में अपने बुरे अनुभव को साझा किया है। 
Mallika Sherawat revealed she get out from the film because she denied to be girlfriend of actor
मल्लिका शेरावत - फोटो : instagram
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक मल्लिका शेरावत ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें बहुत सी फिल्मों में इसलिए रोल गंवाने पड़ गए क्योंकि उन्होंने फिल्म के हीरो को डेट नहीं किया। उन्होंने कहा- इंडस्ट्री में ज्यादातर एक्टर और फिल्ममेकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काम करना चाहते हैं। इस वजह से मुझे कई फिल्मों से निकाल दिया गया। मल्लिका शेरावत ने ये बात मीटू कैंपेन पर बात करते हुए कही थी।
Mallika Sherawat revealed she get out from the film because she denied to be girlfriend of actor
मल्लिका शेरावत - फोटो : instagram
मल्लिका शेरावत ने आगे कहा- मैं एक बोल्ड पर्सनैलिटी हूं। इसलिए इंडस्ट्री में मुझसे कभी किसी ने सेक्सुअल फेवर की डिमांड नहीं की। मुझसे ऐसा पूछने की कोई हिम्मत भी नहीं कर सकता है। मीटू कैंपेन से काम का माहौल पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हुआ है। जोकि ये हर किसी के लिए बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat revealed she get out from the film because she denied to be girlfriend of actor
mallika sherawat - फोटो : file photo
आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत ने साल 2003 में फिल्म ख्वाहिश से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस में उनके साथ हिमांशु मलिक मुख्य भूमिका में थे। लेकिन मल्लिका शेरावत को साल 2004 में फिल्म मर्डर से असली पहचान मिली। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर इमरान हाशमी लीड रोल में थे। फिल्म मर्डर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 
विज्ञापन
Mallika Sherawat revealed she get out from the film because she denied to be girlfriend of actor
Mallika Sherawat
मल्लिका शेरावत आखिरी बार फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ ओमपुुरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। बात करें मल्लिका शेरावत की वेब सीरीज बू की तो इस फिल्म में उनके साथ तुषार कपूर के अलावा कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, शेफाली जरीवाला, साक्षी प्रधान, श्वेता गुलाटी, अनिल चरणजीत और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed