फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में मामी फिल्म फेस्टिवल का आगाज, दीपिका ने सुनाए रणवीर से पहली नजर के प्यार के किस्से

Sun, 13 Oct 2019 03:39 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 13 Oct 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Mami Film Festival 2019 Deepika Padukone talked about her love story with Ranveer singh
Deepika Padukone - फोटो : amar ujala mumbai

मुंबई में मामी फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। फेस्टिवल के पहले दिन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी जहां अभिनेत्री ने अपनी कुछ बेहतरीन फिल्मों की यादों को साझा किया। दीपिका ने सबसे पहले अपने पहली फिल्म ओम शांति ओम के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पहले दिन जब वह शाहरुख से मिली तो वह खुद की छवि को लेकर बहुत चिंतित थी। उन्होंने कहा, मैं शाहरुख के सामने खुद को एक हीरोइन के तौर पर पेश करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि शाहरुख पहले फिल्म के बारे में सोचते हैं फिर किसी और चीज के बारे में। फिल्म के लिए वह हर स्थिति में काम कर सकते हैं।

Mami Film Festival 2019 Deepika Padukone talked about her love story with Ranveer singh
deepika padukone - फोटो : deepika padukone

पहली नजर का प्यार
कार्यक्रम में बातचीत के दौरान दीपिका ने फिल्म रामलीला में काम करने का अपना अनुभव साझा किया। गौरतलब है कि इस फिल्म में पहली बार दीपिका और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए थें और यही से दोनों प्यार परवान चढ़ा था। दीपिका ने इस फिल्म की यादों को शेयर करते हुए कहा, फिल्म में कुछ सीन्स में, मैं रणवीर पर गुस्सा करती हूं और चिल्लाती भी हूं जो मेरे लिए मुश्किल था क्योंकि मेरे दिल में कुछ और चल रहा था और मैं बोल कुछ और रही थी। इस मौके पर दीपिका ने संजय लीला भंसाली के बारे में भी कुछ खास बातें बताईं। दीपिका ने कहा, शूटिंग के दौरान भंसाली हमेशा कुछ ना कुछ बदलाव कराते रहते थे।

Mami Film Festival 2019 Deepika Padukone talked about her love story with Ranveer singh
deepika padukone - फोटो : social media

भंसाली ने फिर से शूट किया पूरा गाना
फिल्म का एक किस्सा शेयर करते हुए दीपिका ने बताया कि रंग लगा दे गाना हमने पूरा शूट कर लिया था लेकिन तभी भंसाली सर ने मुझे बुलाया और इस गाने को नए कॉस्टयूम के साथ दोबारा शूट करने को कहा। यहां तक कि कई बार वह सेट पर ही पूरा सीन बदल कर मुझे नए डायलॉग्स दे दिया करते थे जिसे मुझे तुरंत तैयार कर शूट करना होता था। मुझे खुद पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था कि मैं बिना तैयारी के यह सीन शूट कर सकती हूं हालांकि भंसाली को मुझपर पूरा विश्वास था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mami Film Festival 2019 Deepika Padukone talked about her love story with Ranveer singh
Deepika Padukone - फोटो : instagram

किरदार में खो जाते हैं रणबीर
इस दौरान दीपिका से उनके पति रणवीर सिंह और उनके सह अभिनेता रहे रणबीर कपूर को लेकर भी सवाल पूछे गयए। दीपिका ने कहा, पर्दे पर अपने किरदार को निभाने के मामले में रणवीर और रणबीर बिल्कुल अलग हैं। जहां रणवीर पूरे प्रोसेस में विश्वास करते हैं, वह अपनी निजी जिंदगी में भी उस किरदार को अपना लेते हैं। करीब हर जगह वह अपने किरदार के बारे में सोचते हैं। सेट पर भी वह किरदार के तौर पर ही सबसे बर्ताव करते हैं वहीं रणबीर बहुत ज्यादा तैयारी करते मुझे कभी नहीं दिखाई दिए। हालांकि वह जब अपना सीन निभाते हैं तो वह काफी अच्छा होता है। दरअसल रणबीर और मेरा किरदार की तैयारी करने का तरीका करीब-करीब एक जैसा ही है।

घर पर भी काम ले आते हैं रणवीर
अपने पति रणवीर को लेकर दीपिका ने मजाकिया लहजे में कहा, हमारी अच्छी रिलेशनशिप रहने कारण यह भी है कि रणवीर करीब हर छह महीने में एक अलग इंसान होते हैं इसलिए शायद मैं कभी उनसे बोर नहीं होती हूं।  दीपिका ने आगे बताया, जब मैं और रणवीर एक साथ काम करते हैं तो मैं घर पर काम की कोई भी बात नहीं करती हूं हालांकि रणवीर कई बार काम की बातें किसी ना किसी तरह घर में ले ही आते हैं।
 

विज्ञापन
Mami Film Festival 2019 Deepika Padukone talked about her love story with Ranveer singh
माहिरा खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

फिर एक बार करना चाहती हूं पीकू
दीपिका ने फिल्म पीकू के बारे में भी बात की। इस फिल्म में इरफान खान और अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में थें।  उन्होंने बताया, इस फिल्म के साथ मेरी बहुत ही अच्छी यादें जुड़ी हैं। यह मेरी सबसे पंसदीदा फिल्मों में एक है। अगर मुझे मौका मिले तो मैं फिर एक बार इस फिल्म में काम करना चाहूंगी। अमिताभ बच्चन और इरफान खान के साथ काम करना काफी स्पेशल अनुभव था। अभिनेत्री ने आगे कहा, फिल्म के दौरान हमें अपना किरदार निभाने की पूरी आजादी थी। हम परिस्थिति के अनुसार कुछ भी बोल सकते थे कहीं भी चल सकते थें। यह मेरे लिए एक अलग ही तरह का अनुभव था। इस दौरान दीपिका ने यह भी बताया कि वह आने वाले समय में किसी साइलेंट (मूक) फिल्म में काम करना चाहती हैं।

पढ़ें: पीएम मोदी के समुद्र तट की सफाई करने पर बॉलीवुड भी हुआ कायल, इन सितारों ने की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed