फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुरुआत में ऐसे किरदार करते थे ममूटी, एक साल में 35 फिल्में करने का बना चुके हैं रिकॉर्ड

Sun, 06 Sep 2020 08:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 06 Sep 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Mammootty birthday special know unknown facts about him
ममूटी - फोटो : instagram:mammootty

मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता ममूटी अपना जन्मदिन सात सितंबर को मानते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया और खूब सुर्खियां बटोरीं। ममूटी का जन्म सात सितंबर साल 1951 को हुआ था। उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। ममूटी के जन्मदिन पर हम आपको उन से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

Mammootty birthday special know unknown facts about him
ममूटी - फोटो : instagram:mammootty

ममूटी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। मुख्य रूप से उन्होंने मलयालम में काम किया था। इसके अलावा वह तमिल, तेलुगू, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। ममूटी कई बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। यह जानकर साउथ सिनेमा के दर्शक भी हैरान हो सकते हैं कि साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स माने जाने वाले ममूटी और कमल हासन ने कभी एक साथ फिल्मों में काम नहीं किया है। 

Mammootty birthday special know unknown facts about him
ममूटी - फोटो : instagram:mammootty

ममूटी को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ममूटी के पास एक साल में 35 फिल्में करने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा यह बात उनके बहुत कम फैंस को पता होगी कि एक शानदार अभिनेता होने के अलावा ममूटी वकील भी हैं। वहीं ममूटी शुरू से ही कारों के शौकीन भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mammootty birthday special know unknown facts about him
ममूटी - फोटो : सांकेतिक

ममूटी के पास कारों का बेहतरीन कलेक्शन है। खास बात यह है कि उनकी ज्यादातर कारों का नंबर 369 है। इसमें सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी कारें शामिल हैं। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग से गैराज बनवाया है। ममूटी ज्यादातर खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं। ममूटी का विवादों से भी नाता रहता है। साल 2015 में एक फेयरनेस साबुन का विज्ञापन करने की वजह से वह विवादों में आ गए थे।

विज्ञापन
Mammootty birthday special know unknown facts about him
ममूटी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में ममूटी ने अपने फिल्मी करियर को लेकर कहा था, 'जब मैं सिनेमा में नया नया आया था मुझे जो काम मिल जाता था, मैं कर लेता था। कभी हीरो, कभी सेकेंड हीरो तो कभी बस एक या दो दिन का रोल। मैंने काम को मना नहीं किया। मैं बस एक अभिनेता के तौर पर याद किया जाना पसंद करूंगा। एक अच्छा इंसान बनने की मैंने कोशिश की है। कहते हैं कि इंसान होना आसान है, इंसान बने रहना मुश्किल है। एक इंसान को अपने आसपास की हर चीज की कद्र करनी चाहिए फिर चाहे वह जंगल हो, नदी हो, पहाड़ हों, खेत हों या आसपास की निर्जीव वस्तुएं।'

पढ़ें: इस अभिनेता पर कोकीन लेने के लिए कंगना ने बनाया था दवाब ! अभिनेता ने खुद बताई थी एक पार्टी की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed