फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ गया ममूटी की फिल्म 'मामांगम' का टीजर, 'बाहुबली' को टक्कर देती दिखी पहली झलक

Wed, 11 Sep 2019 12:34 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Sep 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Mammootty Starrer Mamangam Official Graphical Teaser M Padmakumar Kavya Film Company
मामांगम - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

तमिल, तेलुगू और कन्नड़ की मेगा बजट फिल्मों को हिंदी में डब करके मूल फिल्म की रिलीज के साथ ही उत्तर भारत में रिलीज करने की परंपरा में मलायलम सिनेमा का नाम जुड़ने जा रहा है वहां के सुपरस्टार ममूटी की मेगा बजट फिल्म मामांगम से। फिल्म का पहला ग्राफिक्स टीजर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। और, टीजर के हिसाब से ये फिल्म बाहुबली को टक्कर देती नजर आ रही है।

Mammootty Starrer Mamangam Official Graphical Teaser M Padmakumar Kavya Film Company
मामांगम - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

मामांगम मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है और इसकी कहानी सन 1695 के आसपास हुई घटनाओं पर आधारित है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके और तीन सौ से ज्यादा फिल्मे कर चुके ममूटी की यह पहली फिल्म है जो एक साथ हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगू में बन रही है। 17वीं सदी की कहानी कहती फिल्म मामगम में ममूटी एक रहस्मयी किरदार में दिखेंगे और फिल्म में उनके कई रूप दिखाई देंगे। फिल्म में पंजाबी सिनेमा की मशहूर हीरोइन प्राची तेहलन फीमेल लीड में नजर आएंगी।

Mammootty Starrer Mamangam Official Graphical Teaser M Padmakumar Kavya Film Company
मामांगम - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

फिल्म मामांगम के टीजर में कहानी दिखती है केरल में होने वाले कुंभ जैसे एक त्योहार की जो भरतपुजा नदी के किनारे हर 12 साल पर हुआ करता था। इसे कराने वाले राजा का पूरा कुनबा जब इस्लाम धर्म ग्रहण कर सऊदी अरब चला गया तो इस साम्राज्य पर कब्जा करने वालों के खिलाफ स्थानीय जनता ने 280 साल तक संघर्ष किया। मामांगम इसी संघर्ष के गुमनाम नायकों की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mammootty Starrer Mamangam Official Graphical Teaser M Padmakumar Kavya Film Company
Mammootty - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म के ग्राफिक टीजर में इसके एक्शन को प्रमुखता से दर्शाया गया है। फिल्म में दुनिया की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट्स कलारीपयट्टू का दमदार प्रदर्शन है। इस फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज है बाल कलाकार अचुतन जिसे हजारों बच्चों के ऑडीशन के बाद सेलेक्ट किया गया है। फिल्म का हिंदी पट्टी से कनेक्शन जोड़ने के लिए इसमें प्राची तेहलन को अहम भूमिका दी गई है।



पढ़ें: साहिल खान ने दिखाई दमदार बॉडी तो चेहरा छिपाती दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के Instagram फोटोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed