बीते महीने रिलीज हुई साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' लगातार चर्चा में हैं। दर्शकों ने इस फिल्मों को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है, वहीं समीक्षकों ने फिल्मी की काफी आलोचना की है। ऐसे में 'साहो' के निर्देशक सुजीत ने फिल्म की आलोचना करने वालों पर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।
'साहो' के खराब रिव्यू पर भावुक हुए डायरेक्टर सुजीत, कहा- मुझे निशाना क्यों बना रहे हो?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजीत ने हाल ही में डेक्कन क्रॉनिकल को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने 'साहो' की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- 'मैंने ये फिल्म इसलिए बनाई क्योंकि इस पर मेरा, प्रभास सर और मेरे निर्माताओं का भरोसा था। इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आ रहे हैं, लेकिन फिर भी रूखा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे मैंने कोई अपराध कर दिया हो।'
फिल्म 'साहो' के रिलीज होने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे सुजीत आगे कहते हैं- 'मुझे ऐसे लग रहा है जैसे मुझे निशाना बनाया जा रहा है। मैं मीडिया और सार्वजनिक उपस्थिति से दूरी बना रहा हूं क्योंकि फिल्म के लिए नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को पसंद करो या ना करो, लेकिन मुझे निशाना क्यों बना रहे हो ?'
फिल्म 'साहो' के रिलीज होने के बाद सुजीत के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' के कलेक्शन की बात करें तो 11वें दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने सोमवार को लगभग 2.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक कुल 133 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 'साहो' ने 'बाहुबली' को बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया है। 'बाहुबली' ने 120 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म 'साहो' का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, 'साहो' ने दुनियाभर में 400 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर और नील नितिन मुकेश की मुख्य भूमिका है।
पढ़ें: चार दिन में 'छिछोरे' का कलेक्शन 50 करोड़ के पार, प्रभास की 'साहो' ने अब तक जुटाए इतने करोड़