{"_id":"6793a0d2b1ae333f080d46d6","slug":"mamta-kulkarni-bold-photoshoot-topless-photo-in-90-era-bollywood-and-fans-in-shock-2025-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mamta Kulkarni Photoshoot: कभी हॉट फोटोशूट के चलते चर्चित हुई थीं ममता कुलकर्णी, टॉपलेस फोटो पर हुआ जमकर विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mamta Kulkarni Photoshoot: कभी हॉट फोटोशूट के चलते चर्चित हुई थीं ममता कुलकर्णी, टॉपलेस फोटो पर हुआ जमकर विवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:47 PM IST
सार
खुद को साध्वी बताने वाली 90 के दशक की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जल्द ही महामंडलेश्वर बनने वाली हैं। लेकिन ममता की चर्चा बॉलीवुड में एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर ही होती रही है। 90 के दशक में एक टाॅपलेस फोटोशूट से उन्होंने हंगामा मचा दिया था।
बॉलीवुड की 90 के दशक की अदाकारा ममता कुलकर्णी इस समय चर्चा में हैं। वह महाकुंभ में नजर आई हैं। लंबे समय से वह खुद को एक साध्वी बताती रही हैं। जल्द ही वह महाकुंभ में महामंडलेश्वर भी बनने जा रही हैं। लेकिन जब भी बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी का जिक्र होता है तो उनकी एक्टिंग से ज्यादा बोल्ड फोटोशूट ही दर्शकों को याद आता है।
मैगजीन के लिए करवाया टॉपलेस फोटो शूट
नब्बे के दशक में तो ममता कुलकर्णी ने अपने टॉपलेस फोटो से हंगामा ही मचा दिया था। वह अपने समय की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस बन गई थीं। ममता ने यह फोटो शूट एक मैगजीन के लिए करवाया था। जब वह मैगजीन छपकर आई तो फैंस ममता की तस्वीरें देखकर हैरान रह गए। बॉलीवुड में भी उनके इस लुक की खूब चर्चा हुई। ऐसा कहा जाता है कि उस समय ममता कुलकर्णी की टॉपलेस फोटो देखकर कई दर्शकों की तो नींद उड़ गई थी।
टॉपलेस फोटो पर विवाद भी हुआ
ममता कुलकर्णी ने जो टॉपलेस फोटो शूट करवाया था, उस पर विवाद भी खूब हुआ। ममता के कुछ फैंस को ही इस फोटोशूट को देखकर बुरा लगा। दरअसल, वह फिल्मों में एक सिंपल लड़की का रोल अब तक कर रही थीं। ऐसे में ममता का बोल्ड लुक देखकर फैंस को धक्का लगा। लेकिन कहा जाता है कि जिस मैगजीन में यह फोटो छपी, उसकी कीमत 5 गुना बढ़ गई थी।
आगे भी बोल्ड फोटोशूट करवाए
ममता कुलकर्णी ने सिर्फ एक ही बार बोल्ड फोटोशूट नहीं करवाया। वह बिकनी फोटोशूट और शॉर्ट ड्रेसेस में फोटोशूट करवाती रहीं। फिल्मों में जरूर ममता बहुत बोल्ड लुक में नहीं दिखीं लेकिन उनका अंदाज ग्लैमरस जरूर होता था।
अब बदल रही हैं अपनी जिंदगी
कई सालों से ममता कुलकर्णी फिल्मों से दूर हैं। वह खुद को एक साध्वी बताती हैं, साथ ही एक संन्यासी सा जीवन भी जीने की बात करती हैं। हाल ही में महाकुंभ में ममता पहुंचीं और जल्द ही वह अपने जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करेंगी। वैसे उनका निजी जीवन विवादों में घिरा रहा है, उनका नाम ड्रग्स केस में भी आया था। बाद में कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।