फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Case: आखिर कौन था आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाला शख्स? एनसीबी से भी नहीं है ताल्लुक

Wed, 06 Oct 2021 05:26 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 06 Oct 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Man in selfie with Aryan Khan not an officer NCB clarifies as picture goes viral
आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाला अनजान शख्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान का बेटा आर्यन खान ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में 7 अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कुछ दिन पहले सुमद्र में क्रूज के अंदर चल रही ड्रग्स पार्टी में छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया था, जिनमें आर्यन खान भी शामिल है। आर्यन खान को हिरासत में लेने के बाद एनसीबी टीम जब मुंबई लाई, तो उनके साथ एक शख्स की तस्वीर सामने आई थी। यह अनजान शख्स आर्यन खान के साथ सेल्फी ले रहा था। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आर्यन खान के साथ तस्वीर लेने वाला यह गंजा शख्स आखिर कौन है? यह एनसीबी ऑफिस के भीतर कैसे पहुंचा और किस मकसद के साथ आर्यन खान के साथ सेल्फी ली। 


 

Man in selfie with Aryan Khan not an officer NCB clarifies as picture goes viral
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी कर्मचारी भी नहीं है ये शख्स 
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कहा जा रहा था कि आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाला शख्स एनसीबी अधिकारी है। लेकिन, एनसीबी ने इससे इंकार कर दिया है। एनसीबी ने साफ कर दिया कि तस्वीर में आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले शख्स का  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से ताल्लुक नहीं है।

Man in selfie with Aryan Khan not an officer NCB clarifies as picture goes viral
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

फिर कौन है ये अनजान शख्स?
आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले अनजान शख्स पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह शख्स कौन है और कैसे एनसीबी दफ्तर के भीतर तक इसकी पहुंच हुई। यह भी कहा जा रहा है कि इतने हाईप्रोफाइल केस में कैसे कोई शख्स एनसीबी के दफ्तर में इस तरह घुस सकता है और आरोपी के साथ सेल्फी ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man in selfie with Aryan Khan not an officer NCB clarifies as picture goes viral
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

इस अनजान शख्स को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस मामले में एनसीबी को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने पूछा है कि आखिर यह शख्स कौन है एनसीबी बताये।

विज्ञापन
Man in selfie with Aryan Khan not an officer NCB clarifies as picture goes viral
सलमान खान, आर्यन खान, पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नवाब मलिक ने कहा, अगर यह अनजान शख्स एनसीबी का हिस्सा नहीं है, तो फिर कौन है?
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed