टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर मानव गोहिल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक दशक से अधिक वक्त से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 'कहानी घर घर की', 'तेनाली रामा', 'सीआईडी', 'शादी मुबारक' जैसे शो के जरिए वह घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके अलावा उन्हें डांस रिलयिटी शो 'नच बलिए 2' में भी देखा गया। टीवी शो के अलावा मानव गोहिल बड़े पर्दे पर भी हाथ आजमा चुके हैं। वह कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। आइए जानते हैं मानव गोहिल की करियर यात्रा और जिंदगी के बारे में...
Manav Gohil Birthday: मानव गोहिल ने छोटे पर्दे से की अभिनय की शुरुआत, बॉलीवुड में भी बनाई है पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में हुआ जन्म
मानव का जन्म 9 नवंबर 1974 को गुजरात के सुरेंद्रनगर में हुआ। इन्होंने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने एमबीए किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेजुएशन के वक्त ही मानव गोहिल ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने का फैसला कर लिया था। उन्होंने शो 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' जैसे चर्चित शो में अभिनय का जादू चलाया। इसके अलावा वह मंदिरा बेदी के साथ टीवी शो 'फेम गुरुकुल' भी होस्ट कर चुके हैं।
Photos Of The Day: रेड ड्रेस में नोरा ने दिए पोज और श्वेता ने बिखेरा हुस्न का जलवा, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट
क्षेत्रीय सिनेमा में भी बनाई पहचान
मानव गोहिल गुजराती सिनेमा में भी अपनी धाक जाम चुके हैं। वह गुजराती फिल्म ‘सप्तपदी-आठमु वचन’में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन की कंपनी ने किया है। फिल्म में मानव गोहिल के अलावा स्वरूप संपत भी अहम भूमिका में हैं। गुजराती के अलावा मानव पंजाबी फिल्म 'लव यू सोनिए' में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं, जो 2013 में रिलीज हुई।
Pushpa 2: रिलीज से पहले ही RRR से आगे निकली ‘पुष्पा 2’, विदेशों में इतने करोड़ में बेची जाएगी फिल्म!
बॉलीवुड में चलाया सिक्का
बॉलीवुड फिल्मों में भी मानव गोहिल नजर आ चुके हैं। मानव वर्ष 2019 में आई ऋतिक रोशन स्टारर 'सुपर 30' में सपोर्टिंग रोल में नजर आए। इसके अलावा वह 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। मानव फैमिली ड्रामा 'त्रिभंगा: टेढ़ी मेढ़ी क्रेजी' में भी नजर आ चुके हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो मानव गोहिल ने वर्ष 2004 में अभिनेत्री श्वेता क्वात्रा से शादी रचाई। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है।
The Legend of Maula Jatt: पाकिस्तानी फिल्म 'मौला जट्ट' का यूके में धमाल, 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' को पछाड़ा