फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandakini: सफेद साड़ी में झरने के नीचे दिया था बोल्ड सीन, दाऊद संग नाम जुड़ते ही डूब गया था करियर

Sat, 30 Jul 2022 07:22 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 30 Jul 2022 07:22 AM IST
सार


 

विज्ञापन
mandakini birthday ram teri ganga maili actress who created buzz with her bold scenes
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' को कोई कैसे भूल सकता है। यदि फिल्म के बारे में न भी याद हो तो इसकी अभिनेत्री मंदाकिनी तो जरूर याद होंगी, जिन्होंने इस पिक्चर में सफेद रंग की झीनी सी साड़ी में झरने के नीचे भीगते हुए उस जमाने का बेहद ही बोल्ड सीन किया था। मंदाकिनी इस फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के बाद अपने छह साल के करियर में उन्होंने बेहतरीन फिल्में की और फिर बॉलीवुड से कहां गायब हो गईं, इस बात की किसी को भनक भी नहीं लगी। 30 जुलाई को मंदाकिनी अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 

mandakini birthday ram teri ganga maili actress who created buzz with her bold scenes
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
30 जुलाई 1963 को जन्मी मंदाकिनी का असली नाम यासमीन जोसेफ है। मंदाकिनी की मां मुस्लिम और पिता ईसाई थे। ये उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली हैं। मंदाकिनी को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था, लेकिन उन्हें सही मौका नहीं मिल पा रहा था। फिर एक दिन 'राम तेरी गंगा मैली' को डायरेक्ट कर रहे एक्टर राजकपूर ने मंदाकिनी को 22 साल की उम्र में पहली बार देखा। जिसके बाद उन्होंने मंदाकिनी को फिल्म में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। 
 
mandakini birthday ram teri ganga maili actress who created buzz with her bold scenes
मंदाकिनी - फोटो : social media
राज कपूर ने मंदाकिनी को 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए साइन किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में झरने के नीचे बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी रातों-रात हर तरफ चर्चा में आ गई थीं। इस सीन के बाद राजकपूर को सेंसर बोर्ड को जवाब तक देना पड़ गया था। इसी फिल्म ने उनकी शोहरत को बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। अपने छह साल के करियर में मंदाकिनी ने एक से बढ़कर फिल्में दीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mandakini birthday ram teri ganga maili actress who created buzz with her bold scenes
मंदाकिनी और दाऊद - फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी तब विवादों में आईं जब उनको अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ स्पॉट किया गया। खबरें तो ये भी आईं कि दोनों ने शादी कर ली है और इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है, लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। उन्होंने ये जरूर माना किया कि दाऊद से उनकी जान पहचान थी। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म 'जोरदार' के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया था कि दाउद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया था।
 
विज्ञापन
mandakini birthday ram teri ganga maili actress who created buzz with her bold scenes
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

बाद में बदनामी हुई तो उनको काम मिलना बंद हो गया। डूबते करियर को सहारा देने के लिए मंदाकिनी ने गाना शुरू किया और अपने दो एल्बम निकाले, लेकिन दोनों नहीं चले। बाद में मंदाकिनी डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में शादी कर ली। फिलहाल मंदाकिनी अपने पति के साथ मिलकर तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं। दोनों के दो बच्चे बेटा राबिल और बेटी राब्जे इनाया ठाकुर हैं। अब करीब 26 साल बाद मंदाकिनी 26 साल बाद एक म्यूजिक वीडियो 'मां ओ मां' में नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed