{"_id":"642547ef34326642910d898d","slug":"mandap-sequence-of-satyaprem-ki-katha-goes-viral-kartik-aaryan-was-seen-crying-while-taking-rounds-with-kiara-2023-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' का मंडप सीक्वेंस वायरल, कियारा संग फेरे लेते वक्त रोते दिखे कार्तिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' का मंडप सीक्वेंस वायरल, कियारा संग फेरे लेते वक्त रोते दिखे कार्तिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:57 PM IST
सार
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का मंडप सीक्वेंस वायरल हो गया है। वहीं, कियारा संग सात फेरे लेते हुए कार्तिक आर्यन के आंसूओं ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मूवी के जरिए कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करने जा रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म के शूटिंग सेट से एक बेहद महत्वपूर्ण पल का वीडियो वायरल हो गया है। यह सात फेरों का सीक्वेंस है, जिसमें कियारा-कार्तिक कुछ इस अंदाज में नजर आ रहे हैं-
2 of 5
कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी 'सत्यप्रेम की कथा' में एक-दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था। वहीं, अब इसकी शूटिंग का एक वीडियो इंटरनेट जगत में वायरल हो गया है। क्लिप में शादी का सीन देखने को मिल रहा है, जिसमें कार्तिक आर्यन दूल्हा और कियारा आडवाणी दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं।
3 of 5
कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को व्हाइट ट्रेडिशनल वेडिंग आउटफिट पहन सात फेरे लेते देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों के चेहरे से खुशी के बजाए उदासी झलक रही है। वहीं, कार्तिक आर्यन अपने आंसू पोछते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
— Glamour Flash Entertainment (@GlamourFlashEnt) March 29, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' था। हालांकि, इसे लेकर मध्य प्रदेश में विवाद हो गया। हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने भोपाल के विभिन्न थानों में निर्माता साजिद नाडियाडवाला के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से फिल्मों के जरिए हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है और 'सत्यनारायण की कथा' भी उनमें से एक है। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसी फिल्मों का निर्माण करके हिंदू जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगा।
साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 'सत्यनारायण की कथा' का नाम बदलकर 'सत्यप्रेम की कथा' कर दिया गया है। इसका निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं। वहीं, यह फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बता दें कि कार्तिक-कियारा इससे पहले फिल्म 'भूल भुलैया 2' में साथ धमाल मचा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।