करवा चौथ का त्योहार मंगलवार को देशभर में मनाया गया। इस दिन पर बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी बेहद खास अंदाज में नजर आईं। करवा चौथ के मौके पर किसी ने अपने घर पार्टी रखी तो किसी ने विदेश में पति के साथ व्रत खोला, लेकिन इन सबके बीच करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर बुरी तरह के ट्रोल हो गई हैं।
व्रत खोलते ही इस अभिनेत्री के हाथ में दिखा वाइन का गिलास, यूजर्स बोले 'दारू के साथ करवा चौथ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर पति के साथ तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को करवा चौथ की बधाई दी, लेकिन इस तस्वीर में मंदिरा के हाथ में शराब से भरा गिलास देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। मंदिरा की ओर से इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में उन्होंने और उनके पति ने वाइन का क्लास पकड़ा हुआ था।
A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi) on
मंदिरा की तस्वीर पर vishw_panda नाम के यूजर ने लिखा- 'दारू के साथ करवा चौथ सच में...'।rk_solanki4 लिखते हैं- 'ये करवा चौथ नहीं है, अपनी संस्कृति का सम्मान करो, अगर करवा चौथ पर विश्वास नहीं करते तो चलेगा, कृपया ऐसे अपमान मत करो।' khannasneha_85 ने कमेंट में लिखा- 'त्योहारों का सम्मान थोड़ा करें, अगर आप व्रत नहीं रखते तो कोई बात नहीं, अन्यथा ये बेहद वाहियात और पश्चिमी बनने की कोशिश है।'

इसके अलावा मंदिरा बेदी की इस तस्वीर पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया और उनकी इस तस्वीर की आलोचना की है। बात करें बॉलीवुड अभिनेत्रियों के करवा चौथ के जश्न की तो सभी अभिनेत्रियों बेहद खास ड्रेस में नजर आईं। इतना ही नहीं अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने करवा चौथ पर खास पार्टी रखी जिसमें शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत, रवीना टंडन और पद्मिनी कोल्हापुरी समेत कई सितारे शामिल हुईं।

इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए करवा चौथ की बधाई दी। अभिनेत्री श्रिया सरन ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ तस्वीर साझा करते हुए फैंस को करवा चौथ की बधाई दी। श्रिया सरन ने अपना करवा चौथ बार्सिलोना में बनाया। वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने अपना एक वीडियो साझा करते हुए करवा चौथ की शुभकानाएं दीं।
पढ़ें: PHOTO: शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना तक, सभी ने खोला व्रत, इस अभिनेत्री ने तो विदेश में मनाया करवा चौथ