सब्सक्राइब करें

तस्वीर: मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल को किया याद, निकनेम के साथ लिखा ये मैसेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi shares tweet after husband Raj Kaushal death: 'RIP my Raji'
मंदिरा बेदी- राज कौशल - फोटो : ट्विटर

मंदिरा बेदी के पति और फिल्ममेकर राज कौशल ने 30 जून को आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। राज की अचानक मौत ने मंदिरा को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। पति की अंतिम विदाई में वे फूट-फूटकर रोती नजर आईं थीं। अब मंदिरा ने उनके साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरों को साझा कर उन्हें याद किया है।  ट्विटर पर मंदिरा ने राज के साथ तस्वीर पोस्ट करके उनका निकनेम लिखा है और टूटा हुआ हार्ट बनाया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'आरआईपी मेरे राजी।' इसके साथ उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी बनाया है।



हाल ही में मंदिरा ने ट्विटर पर राज के साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। मंदिरा के पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स ने सांत्वना देने की कोशिश की है। मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर भी राज कौशल की 3तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा था बस टूटे दिल का इमोजी बनाया था। 

Trending Videos
Mandira Bedi shares tweet after husband Raj Kaushal death: 'RIP my Raji'
मंदिरा बेदी, राज कौशल और उनके बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मंदिरा बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल को डिलीट कर दिया था। उन्होंने बिना कुछ लिखे पति के निधन पर शोक व्यक्त किया था। बता दें, मौत से दो दिन पहले तक राज सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं। ऐसे में अचानक उनका चला जाना सभी को हैरान कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi shares tweet after husband Raj Kaushal death: 'RIP my Raji'
पति के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

राज पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने प्यार में कभी-कभी, शादी का लड्डू जैसी फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। राज कौशल की मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया। बीते दिनों मंदिरा बेदी अपने पति का अंतिम संस्कार करती नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

Mandira Bedi shares tweet after husband Raj Kaushal death: 'RIP my Raji'
परिवार के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

राज कौशल को जब दिल का दौरा पड़ा मंदिरा उनके साथ ही थीं। राज ने 29 जून की शाम को मंदिरा को बताया था कि उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने एसिडिटी दूर करने की कुछ दवाइयां भी खाई थीं। इसके बाद 30 जून की सुबह उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Mandira Bedi shares tweet after husband Raj Kaushal death: 'RIP my Raji'
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा और राज की शादी 14 फरवरी 1999 को हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। राज और मंदिरा ने पिछले साल ही बेटी तारा को गोद लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed