फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5वें दिन कलेक्शन में गिरावट के बावजूद 'केसरी' ने बनाए 2 रिकॉर्ड, बनीं 2019 की पहली ऐसी फिल्म

Tue, 26 Mar 2019 01:42 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 26 Mar 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Akshay Kumar Kesari film make 2 records in 5 days
kesari - फोटो : social media

'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्म 'केसरी' (Kesari) की। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।

Mangal Ka Dangal Akshay Kumar Kesari film make 2 records in 5 days
Kesari - फोटो : file photo

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म का कलेक्शन शुरुआती 4 दिन बेहतरीन रहा हालांकि पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। खास बात यह है कि केसरी फिल्म ने 5 दिन में बजट निकाल लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने दो रिकॉर्ड बनाए।

Mangal Ka Dangal Akshay Kumar Kesari film make 2 records in 5 days
Kesari - फोटो : file photo

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'केसरी' फिल्म अब तक दो रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस फिल्म ने पहले दिन 21.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। साल 2019 में पहले दिन 'केसरी' हाईएस्ट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ ही साल 2019 की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया। 
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Akshay Kumar Kesari film make 2 records in 5 days
Kesari - फोटो : file photo

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'केसरी' फिल्म 5 दिनों में 86.32 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ बताया जा रहा था यानी कि फिल्म अब बजट निकालकर कमाई की ओर बढ़ गई है। 'केसरी' के आंकड़ों में पांचवें दिन गिरावट देखी गई है। ऐसे में फिल्म समीक्षक ने मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर 'केसरी' के आने वाले दो दिन कलेक्शन को लेकर मुश्किल भरे है। 
 



 

विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Akshay Kumar Kesari film make 2 records in 5 days
केसरी - फोटो : file photo

'केसरी' फिल्म ने गुरुवार को 21.06 करोड़, शुक्रवार को 16.70 करोड़, शनिवार को 18.75, रविवार को 21.51 और सोमवार को 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म 5 दिन में 86.32 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'केसरी' (Kesari) फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। 'केसरी' को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed