फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल का दंगल: 30 दिन में उतना नहीं कमा पाई आमिर की 'ठग्स' जितना '2.0' ने 5 दिन में किया हासिल

Tue, 04 Dec 2018 08:07 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 04 Dec 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Rajinikanth Akshay Kumar film 2.0 beats Thugs of Hindostan in 5 days
2.0 and Thugs of Hindostan - फोटो : twitter

'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज 2 फिल्मों की। इन फिल्मों में रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है। '2.0' फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं तो वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को रिलीज हुए एक महीना होने वाला है। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे। 

Mangal Ka Dangal Rajinikanth Akshay Kumar film 2.0 beats Thugs of Hindostan in 5 days
2.0 - फोटो : twitter

'2.0' फिल्म के शुरुआती आंकड़े बेहद अच्छे है। रजनीकांत के फैंस ने दक्षिण भारत में उनकी फिल्म को धमाकेदार शुरुआत दी ही, तो वहीं डब फिल्म के लिहाज से भी उत्तर भारत में फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा। पहले दिन के कलेक्शन के मामले में '2.0', 'बाहुबली' को पीछे छोड़ने में नाकाम रही इसके बावजूद इसने कई फिल्मों को मात दी है। इस साल सबसे ज्यादा ओपनिंग के मामले में अभी तक आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' थी लेकिन रजनीकांत के आगे भला कौन टिक पाया है और '2.0' की कमाई उससे ज्यादा रही।

Mangal Ka Dangal Rajinikanth Akshay Kumar film 2.0 beats Thugs of Hindostan in 5 days
2.0 - फोटो : instagram

रजनीकांत और अक्षय कुमार की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में हॉलीवुड फिल्म 'फैंटास्टिक बीस्ट' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म समीक्षक रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक - '2.0 ने 4 दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह यह नंबर वन फिल्म बन गई है, जबकि 'फैंटास्टिक बीस्ट' दूसरे नंबर पर है इसने वर्ल्ड वाइड 360 करोड़ कमाया था।' 2.0 फिल्म की पहले दिन की अपेक्षा वीकेंड में '2.0' की कमाई में और बढ़ोत्तरी का अनुमान था। रमेश बाला के मुताबिक, 'शुरुआती आंकड़ों की मानें तो रविवार को चौथे दिन 2.0 ने करीब 32 करोड़ का बिजनेस किया है।' पहले दिन जहां फिल्म ने हिन्दी वर्जन में 20.25 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 19 करोड़ ही कमा सकी।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Rajinikanth Akshay Kumar film 2.0 beats Thugs of Hindostan in 5 days
Thugs Of Hindostan - फोटो : File Photo

अब बात करते हैं आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म की। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बिग बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप हुई है। आमिर साल-दो साल में एक ही फिल्में करते हैं और जान लगा देते हैं। ऐसे में दर्शकों को उनकी फिल्मों से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें होती हैं। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने आपनिंग डे पर 52 करोड़ का बिजनेस किया लेकिन निगेटिव रिएक्शन की वजह से अगले ही दिन इसकी कमाई आधी रह गई और धीरे-धीरे फिल्म धूल चाटने को मजबूर हो गई।

विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Rajinikanth Akshay Kumar film 2.0 beats Thugs of Hindostan in 5 days
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी खुद आमिर खान ने ली थी। आमिर ने कहा था - 'ऑडियंस को फिल्म पसंद नहीं आ पाई इस बात की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मेरी टीम ने बहुत मेहनत से काम किया और अपना 100 प्रतिशत दिया। कुछ लोगों को फिल्म पसंद भी आई है, उनको धन्यवाद देना चाहूंगा। लेकिन मैं जानता हूं कि वैसे लोगों की संख्या कम है। यकीनन हम कहीं न कहीं गलत रहे। इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।' 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed