'मंगल का दंगल' (Mangal Ka Dangal) कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे 'गली ब्वॉय' की। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में हैं। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।
'सिंबा' के बाद रणवीर की 'गली ब्वॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, 5 दिन में निकाला बजट
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन अगले ही दिन रणवीर की इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ शुरुआत से ही मजबूत है जो कि इस फिल्म के कलेक्शन में साफ नजर आ रहा है।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक गली ब्वॉय को वीकेंड का खूब फायदा मिला और 21 करोड़ की कमाई की। वहीं बीते 3 दिन का कलेक्शन मिला दें तो फिल्म ने 4 दिन में अब तक 72.50 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। पहले दिन इस फिल्म ने 19.40 करोड़, दूसरे दिन 13.10 करोड़, तीसरे दिन 18.65 करोड़ और चौथे दिन 21.30 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि अब तक यह फिल्म कुल 72.45 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
#GullyBoy has excellent *extended* weekend... Will cross ₹ 75 cr today [Mon]... Metros exceptional... Mumbai circuit terrific... Tier-2 cities pick up... Metros to trend strongly on weekdays... Thu 19.40 cr, Fri 13.10 cr, Sat 18.65 cr, Sun 21.30 cr. Total: ₹ 72.45 cr. India biz
आपको बता दें, रणवीर सिंह की सिंबा ने 4 दिन में 100 करोड़ कमा लिए थे वहीं सिंबा को इस आंकड़े को छूने में 5 दिन लगे। अब देखना होगा कि गली ब्वॉय कितने दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब रहती है। फिल्म को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
इस फिल्म का बजट 75 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक सोमवार का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। 'गली ब्वॉय' फिल्म रैपर डिवाइन और निजी की जिंदगी से प्रेरित है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक रैपर का रोल निभाया है जो मुंबई की झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से आता है। वहीं आलिया भट्ट फिल्म में एक मेडिकल स्टूडेंट बनी हैं। देश में रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां उसे जबरदस्त रिस्पांस मिला।
