'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे 2 फिल्मों की। इन फिल्मों में अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सी़डेंटल प्राइम मिनिस्टर' है और विक्की कौशल की 'उरी।' इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।
सबसे पहले बात करते हैं उरी फिल्म की। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने 8.20 करोड़ की ओपनिंग की। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने करीब 12.43 करोड़ जुटाए। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रविवार को उरी ने करीब 17 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह 3 दिन में फिल्म ने कुल 37 करोड़ के आस-पास कलेक्शन कर लिया है। उरी में विक्की कौशल की एक्टिंग की तारीफ हो रही है।
'उरी' फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हालांकि दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी है। बता दें कि विक्की कौशल के साथ फिल्म में यामी गौतम और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था। अब बात करते हैैं 'द एक्सी़डेंटल प्राइम मिनिस्टर' की। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन से प्रेरित 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की बात करें तो उरी की अपेक्षा इसकी धीमी शुरुआत हुई।
4 of 5
the accidental prime minister
- फोटो : twitter
फिल्म पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है। पहले दिन 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वीकेंड में फिल्म को फायदा मिला और करीब 6 करोड़ जुटाए। रविवार के आंकड़े अभी तक नहीं आए लेकिन माना जा रहा है 6-7 करोड़ के बीच कमाई रही होगी। रिलीज से पहले विवादों को लेकर फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिसने फिल्म के प्रमोशन का भी काम किया।
5 of 5
Uri and The Accidental Prime Minister
डायरेक्टर विजय रत्नाकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 23 करोड़ बताया जा रहा है जबकि इसे कुल 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। ऐसे में इतना तो साफ है कि 'द एक्सी़डेंटल प्राइम मिनिस्टर' की तुलना में 'उरी' बाजी मार ले गई है। खास बात यह है कि 'द एक्सी़डेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी विवाद खड़ा हो गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म अच्छा कलेक्शन कर पाने में कामयाब होगी हालांकि ऐसा नहीं हो सका।