{"_id":"5d38988e8ebc3e6cb9089582","slug":"mani-ratnam-reveals-fake-signature-thing-on-open-letter-to-pm-modi-over-mob-lynching-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीड़ हिंसा पर पीएम मोदी को लिखे पत्र पर बड़ा खुलासा, मणिरत्नम के हस्ताक्षर हैं 'फर्जी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भीड़ हिंसा पर पीएम मोदी को लिखे पत्र पर बड़ा खुलासा, मणिरत्नम के हस्ताक्षर हैं 'फर्जी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीएम नरेन्द्र मोदी और मणिरत्नम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भीड़ हिंसा की घटनाओं के लेकर आज 49 हस्तियों के हस्ताक्षर वाली एक चिट्ठी सुर्खियों में हैं। यह चिट्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गई है, जिसमें देश के अंदर नस्लीय और जातीय धार्मिक हिंसा पर नाराजगी जताई गई है। ऐसे में अब डायरेक्टर मणिरत्नम की टीम की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है।
Trending Videos
2 of 5
maniratnam
- फोटो : social media
दरअसल निर्देशक मणिरत्नम की टीम ने उस चिट्ठी को खारिज कर दिया है जिसमें मणिरत्नम का भी हस्ताक्षर बताया जा रहा है। टीम के मुताबिक़ मणिरत्नम इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म के प्री प्रोडक्शन काम में व्यस्त हैं। उन्होंने ऐसी किसी चिट्ठी पर न तो हस्ताक्षर किया है और न ही ऐसी कोई चिट्ठी उनके सामने सपोर्ट के लिए प्रस्तुत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
maniratnam
- फोटो : social media
बता दें कि पीएम मोदी को भीड़ हिंसा को लेकर जो चिट्ठी लिखी गई है उसमें साहित्य, सिनेमा, इतिहास और कला जगत की 49 हस्तियों के हस्ताक्षर हैं। इन नामों में अदूर गोपालकृष्णन, रामचंद्र गुहा, अनुराग कश्यप जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल है। हालांकि मणिरत्नम की टीम की ओर से इस चिट्ठी का खंडन आ गया है।
4 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी किताब के विमाचन कार्यक्रम में बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
बता दें कि इस चिट्ठी में लिखा है- हमारा संविधान भारत को एक सेकुलर गणतंत्र बताता है, जहां हर धर्म, समूह, लिंग, जाति के लोगों के बराबर अधिकार हैं। इस पत्र में मांग की गई है कि दलितों, मुस्लिमों और दूसरे अल्पसंख्यकों की हिंसा की रोकथाम हो।'
विज्ञापन
5 of 5
नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
ऐसे में सभी हस्तियों ने पीएम मोदी से मांग की है कि वो भीड़ हिंसा को रोकने के लिए कोई सख्त कानून बनाएं और आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X