{"_id":"5b7bb80d42c792466c100336","slug":"manikarnika-director-quit-the-film-due-to-kangana-ranaut-bad-behaviour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत से हुआ विवाद, निर्देशक ने छोड़ दी फिल्म, अब क्या होगा 'मणिकर्णिका' का?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत से हुआ विवाद, निर्देशक ने छोड़ दी फिल्म, अब क्या होगा 'मणिकर्णिका' का?
Tue, 21 Aug 2018 01:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक कृष ने कंगना रनौत की महात्वाकांक्षी फिल्म मणिकर्णिका में आगे काम करने से इनकार कर दिया है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। जानकारी के मुताबिक कृष ने ये फिल्म कंगना के व्यवहार और गाली गलौज के चलते छोड़ी है। हिंदी सिनेमा में कंगना रनौत और कलह का नाम अक्सर एक साथ आता है। पहले ऋतिक रोशन के साथ चली लंबी कानूनी लड़ाई और अब फिल्म मणिकर्णिका। गौरतलब है कि कंगना रनौत का नाम लगातार ऋतिक की अगली फिल्म सुपर 30 के लिए वितरकों में गलत संदेश भेजने को लेकर भी जोड़ा जा रहा है।
2 of 4
कंगना रनौत
हिंदी सिनेमा में ये आम चर्चा है कि आनंद कुमार के ऊपर सुपर 30 के नाम पर देश भर से आने वाले परीक्षार्थियों से धोखाधड़ी का भंडाफोड़ करने की पूरी प्लानिंग कंगना और उनकी टीम के ही दिमाग की उपज है। कंगना की अगली फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पिछले कई दिनों से फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान इसके निर्देशक कृष और कंगना के बीच कलह की खबरें आती रही हैं। कंगना को फिल्म के कई सीन्स ठीक नहीं लग रहे और वह इन सीन्स की शूटिंग फिर से करवाना चाहती हैं। फिल्मी भाषा में इसे पैचवर्क कहते हैं लेकिन कृष शूट हो चुके सीन्स में कुछ भी अलग से जोड़ने या घटाने के पूरी तरह खिलाफ हैं।
3 of 4
फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन दोनों में सुलह कराने की तमाम कोशिशें करके हार गए तो उन्होंने कृष को अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र कर दिया। कंगना के करीबी सूत्रों के मुताबिक वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के लगातार संपर्क में हैं और प्रसून जोशी ने भी कंगना को इस फिल्म को लेकर कई सुझाव दिए हैं। कृष मणिकर्णिका का पोस्ट प्रोडक्शन छोड़कर वापस हैदराबाद जा चुके हैं और वहां उन्होंने मशहूर निर्माता-निर्देशक, अभिनेता और राजनेता एन टी रामाराव की बायोपिक पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि कंगना का अपनी हर फिल्म में अभिनय के अलावा बाकी विभागों में जबरदस्त दखल रहता है। कंगना ने फिल्म क्वीन की शूटिंग के दौरान निर्देशक विकास बहल को नाकों चने चबवा दिए थे और फिल्म के इतने डॉयलॉग्स बदल दिए कि उनका नाम बतौर संवाद लेखक देना पड़ा था। इसी तरह सिमरन की स्क्रिप्ट में भी कंगना ने काफी फेरबदल करवाए और अपना नाम फिल्म के लेखक के रूप में डलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।