सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत ने फिर दी करणी सेना को चेतावनी, बोलीं- 'मैं यहां माफी मांगने के लिए नहीं बैठी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Jan 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Manikarnika Kangana Ranaut says i am not here to say sorry to karni sena
Kangana Ranaut

पिछले कुछ सालों में जिस जुबान की धार लगातार तेज हुई है इस तेज धारी तलवार रूपी जुबान की मल्लिका हैं कंगना रनौत (Kangana Ranaut)। जिनकी जुबान की धार से फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़े अभिनेता और निर्देशक घायल हो चुके हैं। कंगना इन दिनों अपनी फिल्म मणिकर्णिका (Manikarnika: The Queen Of Jhansi) को लेकर फिर विवादों में हैं।

Trending Videos
Manikarnika Kangana Ranaut says i am not here to say sorry to karni sena
manikarnika

फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। कंगना की फिल्म मणिकर्णिका के कुछ सीन्स को लेकर करणी सेना (Karni Sena) विरोध कर रही है। वहीं, कंगना भी कह चुकी हैं कि वह करणी सेना को तहस-नहस कर देंगी। कंगना के इस बयान पर करणी सेना गुस्से में है और उनसे माफी की मांग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manikarnika Kangana Ranaut says i am not here to say sorry to karni sena
मणिकर्णिका

हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं कंगना से जब उनके बयान के बारे में सवाल किया गया तो कंगना ने कहा- "मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगी, जबतक मेरी गलती नहीं होती मैं किसी भी चीज के लिए माफी नहीं मांगती।"

Manikarnika Kangana Ranaut says i am not here to say sorry to karni sena
मणिकर्णिका

वायरल हो रहे वीडियो में कंगना ने कहा है- हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है। करणी सेना (Karni Sena) को भी इस फिल्म को सहयोग देना चाहिए। सबको मिलकर इस फिल्म को आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि 'मणिकर्णिका' भारत की बेटी है। मेरे साथ बेवजह का इगो दिखाने की जरूरत नहीं है। मैं यहां किसी को सॉरी कहने के लिए नहीं हूं।

विज्ञापन
Manikarnika Kangana Ranaut says i am not here to say sorry to karni sena
मणिकर्णिका
इस गहमागहमी को देखते हुए कंगना के घर पुलिस को तैनात किया गया है। बता दें कि करणी सेना का प्रकोप सिर्फ कंगना रनौत की फिल्म ही नहीं बल्कि पद्मावत फिल्म भी झेल चुकी है। बता दें, महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी फिल्म 'मणिकर्णिका' में उनके शौर्य, देशभक्ति, पराक्रम और त्याग को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में इस फिल्म में कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, जिशु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed