फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब 'मणिकर्णिका' विवाद पर आया प्रोड्यूसर कमल जैन का बयान, कहा- कंगना रनौत तो...

Sun, 02 Sep 2018 05:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Manikarnika producer kamal jain opens up on  kangana Ranaut starrer Manikarnika controversy
manikarnika
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' पर पिछले कुछ समय से घमासान जारी है। फिल्म में सेकेंड लीड निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। उनके फिल्म छोड़ने की खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई। सोनू का कहना था कि उन्होंने कंगना की मनमानियों की वजह से ये फिल्म छोड़ी। इसके बाद कंगना का बयान भी आया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए।
Manikarnika producer kamal jain opens up on  kangana Ranaut starrer Manikarnika controversy
Manikarnika
अब कंगना रनौत और सोनू सूद के बीच मचे घमासान के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन का बयान सामने आया है। कमल जैन ने कहा- डायरेक्टर कृष की के फिल्म छोड़ने के बाद कंगना रनौत से बेहतर इस फिल्म को और कोई संभाल नहीं सकता था।
Manikarnika producer kamal jain opens up on  kangana Ranaut starrer Manikarnika controversy
manikarnika and mental hai kya
उन्होंने कहा- इस फिल्म की कुछ और हिस्सों की शूटिंग इन दिनों मुंबई के पास करजत में एनडी स्टूडियो में चल रही है। आखिरी शेड्यूल खत्म होने के बाद हमनें फिल्म को देखा और इसे देखते हुए हमने फैसला किया कि फिल्म में पैचवर्क के अलावा कुछ और सीन्स की जरुरत है। इसके लिए हमने कंगना से संपर्क किया लेकिन तब तक डायरेक्टर कृष किसी अगले प्रोजेक्ट के लिए चले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manikarnika producer kamal jain opens up on  kangana Ranaut starrer Manikarnika controversy
कंगना रनौत
इसके बाद जिस तरह से कंगाना उत्साहित और रचनात्मक रूप से इस फिल्म की शुरुआत से ही इसमें शामिल थी, हमने महसूस किया कि वो इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए बेस्ट पर्सन होंगी। इसलिए, ये प्रोजेक्ट रुका नहीं और निर्माता-स्टूडियो से पूरे समर्थन के बाद हमने ये फैसला लिया। इसके बाद हमारे पास तेज एक शूटिंग शेड्यूल है और हम 25 जनवरी, 2019 को फिल्म की रिलीज के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
Manikarnika producer kamal jain opens up on  kangana Ranaut starrer Manikarnika controversy
manikarnika
बता दें मणिकर्णिका अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसी फिल्म के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 और इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया भी रिलीज के लिए तैयार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed