{"_id":"5c4d31babdec22738f51efad","slug":"manikarnika-the-queen-of-jhansi-and-thackeray-movie-box-office-colletion-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' को वीकेंड का मिला फायदा, दूसरे दिन 'ठाकरे' का भी धुआंधार कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' को वीकेंड का मिला फायदा, दूसरे दिन 'ठाकरे' का भी धुआंधार कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manikarnika and Thackeray
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) रिलीज के बाद भी विवादों से पीछा नहीं छूटा है। फिल्म के निर्देशक रहे कृष (Krish) ने कंगना रनौत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पूरा श्रेय खुद लेना चाहती थीं और पर्दे पर ज्यादा से ज्यादा दिखना चाहती थीं जिसकी वजह से उन्होंने निर्देशन से किनारा कर लिया। एक ओर फिल्म विवादों मेें घिरी हुई है तो वहीं दर्शकों का रिस्पॉन्स दूसरे दिन ज्यादा अच्छा देखने को मिला।
2 of 5
Manikarnika
- फोटो : social media
ओपनिंग डे पर उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं था हालांकि शनिवार को मणिकर्णिका ने रिकॉर्ड बिजनेस किया। नेशनल हॉलीडे का फिल्म को पूरा फायदा मिला और 130-140 फीसदी तक ग्रोथ हुई। आमतौर पर शनिवार को बिजनेस में 70 से 80 फीसदी की उछाल ही होती है।
3 of 5
Manikarnika
- फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने 18 से 19 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं पहले दिन शुक्रवार को 9 करोड़ का बिजनेस था। इस तरह फिल्म ने दो दिन में 26-27 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कलेक्शन के मामले में कंगना रनौत की हाईएस्ट कलेक्शन वाली ये फिल्म बन गई है। इससे पहले तनु वेड्स मनु ने रिलीज के दूसरे दिन 15.85 करोड़ रुपए कमाए थे। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Thackeray
- फोटो : social media
शिवसेना के संस्थापक रहे बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की बायोपिक फिल्म ठाकरे (Thackeray) ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। फिल्म को पहले दिन 35-40 फीसदी की ऑक्यूपेंसी मिली। पहले दिन फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया। शनिवार को छुट्टी के मौके पर 7-8 करोड़ के बिजनेस का अनुमान है।
विज्ञापन
5 of 5
Thackeray Song
20 करोड़ के बजट में बनी ठाकरे 1,300 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म में अमृता राव और सुधीर मिश्रा की मुख्य भूमिका है। वहीं पार्टी सांसद संजय राउत की लिखी फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।