सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रिलीज हो गया कंगना की फिल्म मणिकर्णिका का ट्रेलर, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखीं 'झांसी की रानी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Dec 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Manikarnika the queen of jhansi trailer out kangana ranaut starrer film
मणिकर्णिका

कंगना रनौत (kangana ranaut) की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika the queen of jhansi) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को लंबे समय से इसका इंतजार था जो आखिरकार अब जाकर खत्म हो पाया है। ट्रेलर दमदार है। इसमें आपको रानी लक्ष्मी बाई के बचपन से लेकर शादी और फिर अंग्रेजों से लड़ने वाली मर्दानी के अलग अलग रूप देखने को मिलेंगे। ट्रेलर रिलीज से पहले लगातार फिल्म के स्टार कास्ट का लुक रिवीज किया जा रहा था।

Trending Videos
Manikarnika the queen of jhansi trailer out kangana ranaut starrer film
मणिकर्णिका

ट्रेलर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी रूप नजर आ रहा है। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस ट्रेलर से साफ जाहिर हो गया है। फिलहाल फैंस इस ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर कंगना की फिल्म का ये ट्रेलर ट्रेंडिंग में बना हुआ है। मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manikarnika the queen of jhansi trailer out kangana ranaut starrer film
मणिकर्णिका
वैसे तो बचपन से ही हम सभी ने रानी लक्ष्मी बाई की बहादुरी के किस्से सुने है लेकिन फिल्म में ये सब देखने का अनुभव आपको कंगना की फिल्म से मिल सकता है। इस फिल्म कंगना ने मनु से रानी लक्ष्मीबाई बनने तक का सफर निभाया है। फिल्म के लिए उन्होंने सारी ताकत झोंक दी। इतना ही नहीं खबर हैं कि इस फिल्म के लिए कंगना ने 14 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। निर्देशक कृष के फिल्म के बीच से चले जाने के बाद कंगना ने पैच वर्क सहित फिल्म के कई शूट्स अपने डायरेक्शन में पूरे करवाए।
Manikarnika the queen of jhansi trailer out kangana ranaut starrer film
कंगना रनौत

फिल्म में विलेन डैनी डेन्जोंगपा गुलाम गौस खान की भूमिका में हैं। बता दें गुलाम गौस खान रानी लक्ष्मीबाई के मुख्य कमांडर थे और जब झांसी के किले पर अंग्रेज अधिकार करने पहुंचे तब उनके नेतृत्व में ही रानी के तोपचिओ ने ब्रिटिश खेमे में खलबली मचा दी थी। इसके अलावा फिल्म में जिशू सेनगुप्ता महाराजा गंगाधर राव बने हैं। फिल्म में 150 साल पुराने हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म का बजट 225 करोड़ जा रहा है।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर..


विज्ञापन
Manikarnika the queen of jhansi trailer out kangana ranaut starrer film
झलकारी बाई
अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में हैं। झलकारी बाई रानी लक्ष्मी बाई कीमहिला सेना 'दुर्गा दल' की सेनापति थीं लेकिन उससे भी बड़ी बात ये कि झलकारी बाई का चेहरा लक्ष्मीबाई से मिलता जुलता था और इस कारण वो दुश्मनों को चकमा दे कर उन्हें परास्त कर देती थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed