{"_id":"5cb9f631bdec2214530fbc49","slug":"manish-malhotra-dinner-party-and-alia-bhatt-was-not-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनीष मल्होत्रा की डिनर पार्टी में पहुंचीं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, नदारद रहीं आलिया भट्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनीष मल्होत्रा की डिनर पार्टी में पहुंचीं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, नदारद रहीं आलिया भट्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मनीष मल्होत्रा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडस्ट्री के सबसे मशहूर फैशन डिजाइनर्स में से एक मनीष मल्होत्रा अपने फैशन स्टाइल और अपनी धमाकेदार पार्टियों के लिए जाने जाते हैं। ऐसी ही एक डिनर पार्टी रखी उन्होंने अपने घर पर। इस पार्टी में हिन्दी सिनेमा जगत की कई जानी मानी अदाकाराओं ने शिरकत की।
2 of 4
खुशी कपूर
- फोटो : Amar Ujala
गेस्ट लिस्ट में से सोनाक्षी सिन्हा, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, यूलिया वंतूर जैसी कई जानी मानी अदाकारायें यहां नजर आईं। पार्टी में कई स्टार किड्स ने भी शिरकत की। जिनमें रही अनन्या पांडे, खुशी कपूर और तारा सुतारिया। तारा सुतारिया व अनन्या पांडे तो इस साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ डेब्यू करने जा रही हैं , वहीं खुशी के डेब्यू की खबरें भी आजकल हवा में हैं।
3 of 4
अनन्या पांडे, पूजा हेगड़े
- फोटो : Amar Ujala
इन सभी अदाकाराओं ने अपने ग्लैमरस अवतार में एंट्री मार मनीष की इस पार्टी में मानों चार चांद लगा दिए हो। यहां पहुंचीं सोनाक्षी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से भी इस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन्हीं तस्वीरों में से एक में वह डेब्यू गर्ल्स यानी तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ नजर आ रही हैं, साथ ही लिखा है नए स्टूडेंट्स के साथ, पता नहीं इन्होंने पुनीत मल्होत्रा को कैसे झेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तारा सुतारिया
- फोटो : Amar Ujala
इनके अलावा पार्टी में पूजा हेगड़े, डायना पेंटी, सूरज पंचोली व आयुष शर्मा भी नजर आए। सभी सितारे इस पार्टी में काफी उत्साहित नजर आए, लेकिन पार्टी में सिर्फ एक ही अदाकारा की कमी रही, वह हैं अभी सबसे उपर चल रहीं आलिया भट्ट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।