{"_id":"5ad181e74f1c1b54098b46f0","slug":"manish-malhotra-talks-sridevi-says-vogue-magazine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के करीबी रहे मनीष मल्होत्रा का बड़ा खुलासा, निधन से कुछ देर पहले हुई थी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के करीबी रहे मनीष मल्होत्रा का बड़ा खुलासा, निधन से कुछ देर पहले हुई थी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के करीबी लोगों में से एक थे। श्रीदेवी जब भी कहीं जाती थीं तो अक्सर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में ही नजर आती थीं। यही नहीं अपने निधन से कुछ दिनों पहले वह जिस शादी को अटेंड करने दुबई पहुंची थीं वहां श्रीदेवी के साथ मनीष मल्होत्रा भी थे। अब मनीष ने उनकी याद में एक पोस्ट लिखा है।
2 of 6
श्रीदेवी
- फोटो : SELF
मनीष मल्होत्रा ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि जिस दिन श्रीदेवी का निधन हुआ था (24 फरवरी), उसी दिन उन्होंने उनसे बात की थी। वोग मैगजीन ने मनीष का पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा- 'यह पहली बार है जब मैंने किसी करीबी को खोया है। मैं उन्हें 28 साल से जानता था।'
3 of 6
श्रीदेवी
- फोटो : SELF
मनीष ने आगे लिखा, 'हम शादी (मोहित मारवाह की) में साथ थे। मैंने उनसे उनके अंतिम रात ही बात की थी। हमने जाह्नवी की फिल्म के बारे में बात की, हमने यह भी बात की कि शादी में खुशी कितनी सुंदर लग रही थी।उन्होंने उस दिन क्या खाया था, हमने इसकी चर्चा भी की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रीदेवी
उन्होंने आगे यह भी कहा कि 'उनके चले जाने के इतने दिनों बाद भी मुझे उम्मीद रहती है कि मेरे फोन की घंटी बजेगी और वह मुझसे किसी आउटफिट या किसी प्रोजेक्ट के बारे में बात करेंगी। श्रीदेवी कभी गॉसिप नहीं करती थीं। हमारी बातचीत में गॉसिप कभी नहीं आया। हम फिल्म, कपड़ों, फूड के बारे में बात करते थे।'
विज्ञापन
5 of 6
श्रीदेवी
मनीष मल्होत्रा ने बताया, 'श्रीदेवी ने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा और किसी के बारे में कमेंट नहीं किया। श्रीदेवी कमर्शियल और आर्ट सिनेमा को समान मानती थीं। कोई सीन हो, कोई गाना हो या कोई जबरदस्त परफॉर्मेंस- अगर वह किसी बात की कमिटमेंट कर लेती थीं तो उसका पूरा सम्मान करती थीं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।