फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train From Chhapraula: मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन की पहली फिल्म की शूटिंग पूरी, खुशी से झूमीं राधिका आप्टे

Sat, 14 Oct 2023 08:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Oct 2023 08:52 AM IST
विज्ञापन
Manish Malhotra wraps up his production venture Stage 5 First film Train From Chhapraula starring Radhika Apte
राधिका आप्टे-मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख दिया है। बीते महीने उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस  'स्टेज 5' का एलान किया था। मनीष ने अपने प्रोडक्शन हाउस का लोगो भी फैंस के साथ साझा किया था। अब नई जानकारी यह है कि उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। बता दें कि मनीष 'स्टेज 5' के बैनर तले पहली फिल्म 'ट्रेन फ्रॉम छपरौला' बना रहे हैं।

Manish Malhotra wraps up his production venture Stage 5 First film Train From Chhapraula starring Radhika Apte
राधिका आप्टे-मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर निर्माता मनीष की पहली फिल्म 'ट्रेन फ्रॉम छपरौला' में  राधिका आप्टे लीड रोल अदा कर रही हैं। शुक्रवार देर रात मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जानकारी साझा कर बताया है कि इसकी शूटिंग पूरी हो गई है। उन्होंने बाकायदा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राधिका आप्टे और मनीष मल्होत्रा के साथ-साथ पूरी टीम जश्न मनाती नजर आ रही है। सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। मनीष और राधिका खुशी से एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

Manish Malhotra wraps up his production venture Stage 5 First film Train From Chhapraula starring Radhika Apte
मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हमारे स्टेज प्रोडक्शंस की पहली फिल्म 'ट्रेन फ्रॉम छपरौला' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह एक भावुक कर देने वाली और खुशी की फीलिंग है। हमने पहली सितंबर से शूटिंग शुरू की थी और इसके बाद बिना रूके पूरी टीम निरंतर काम में जुटी रही। प्रतिभाशाली कलाकारों ने बेहद प्यार के साथ इस फिल्म में काम किया है'।

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)


Salman Khan: विष्णुवर्धन की फिल्म के लिए इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान, साउथ अभिनेत्री संग बनेगी जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Malhotra wraps up his production venture Stage 5 First film Train From Chhapraula starring Radhika Apte
मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष ने आगे लिखा, 'इस फिल्म में कलाकारों, निर्देशकों और पूरी क्रू और पूरी प्रोडक्शन टीम की मेहनत और लगन है। डायरेक्शन, कॉस्ट्यूम, प्रोडक्शन से लेकर हर विभाग ने इस फिल्म को हर संभव बेहतर बनाने के लिए अपना बेस्ट सपोर्ट दिया है। मैं उन सभी के प्रति शुक्रगुजार हूं। सभी को खूब प्यार'।
Atal: बड़े पर्दे पर बड़े अटल से पहले छोटे पर्दे पर छोटे अटल की बारी, जल्द आ रहा बाल अटल की कहानियों का नया शो

विज्ञापन
Manish Malhotra wraps up his production venture Stage 5 First film Train From Chhapraula starring Radhika Apte
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा

बता दें कि 'ट्रेन फ्रॉम छपरौला' के अलावा मनीष मल्होत्रा की तीन फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें से एक दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान की कमबैक फिल्म है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'टिस्का चोपड़ा एक फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। 'शीर कोरमा' बनाने वाले फराज अंसारी 'बन टिक्की' नाम की फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, और विभू पुरी जिन्होंने ताज का निर्देशन किया है एक फिल्म वह बनाएंगे'।
Actress Bold Scene: इन फिल्मों में हीरो को छोड़ हीरोइन के साथ इंटीमेट हुईं एक्ट्रेस, दर्शक भी रह गए हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed