कोरोना वायरस की वजह से देश संकट की घड़ी से गुजर रहा है। लॉकडाउन में भी लोग शहर छोड़कर अपने गांव जाने की ओर रवाना हो गए हैं। शहरों में दिहाड़ी मजदूरों की रोजी रोटी छिन गई है। इस मुश्किल वक्त में देश की कई बड़ी हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता और कॉमेडियन मनीष पॉल का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।
मनीष पॉल ने पहले स्टाफ को दी थी एडवांस सैलरी, अब राहत कोष में दान किए इतने लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष पॉल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने 20 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में जमा कराए हैं। उन्होंने लिखा- 'मेरी ओर से 20 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दिए। यह समय है जब सबके साथ हों।'
I take a pledge to donate 20lakhs from my savings to the PM-CARES fund...its time to be there for everyone... @narendramodi ji.. JAI HIND🙏🏻🙏🏻 https://t.co/nFRHSJYg8n
कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए मनीष ने लॉकडाउन से पहले ही अपने स्टाफ को छुट्टी दे दी थी। उन्होंने एडवांस सैलरी देकर सभी को छुट्टी पर भेज दिया था। यही नहीं उन्होंने थोक में मास्क, सैनिटाइज़र, किराने की सामग्री, हैंड वॉश आदि सामान भी खरीदकर दिए।
इस बारे में मनीष कहते है, 'ऐसे कठिन समय में मैंने यह सुनिश्चित किया कि जो मुझे घर में, काम में मदद करते रहे हैं, अब मैं उनकी मदद करूं। मेरा करीब 12-15 लोगों का स्टाफ है, सबको मैंने अगले महीने की एडवांस सैलरी देकर छुट्टी दे दी है।'
मशहूर कलाकार और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद की है। कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान किए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
असल जिंदगी में होने लगी थी 'रामायण' के 'राम' की पूजा, फिर इस वजह से काम मिलना हो गया था बंद