बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की दुनिया में लोगों को हंसने गुदगुदाने पर मजबूर करने वाले मनीष पॉल को कौन नहीं जानता है। मनीष पॉल न केवल एक पॉपुलर होस्ट हैं बल्कि फिल्मों में काम कर अब अभिनेता भी बन चुके हैं। किसी का भी यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि सबकी मोहोब्बत का स्टेज पर मजाक बनाने वाले मनीष पॉल किसी के प्यार में बचपन में ही गिरफ्तार हो गए थे। लेकिन यह बिल्कुल सच है....अभिनेता और होस्ट की कॉमिक टाइमिंग पर लाखों करोड़ों लोग फिदा हैं, लेकिन मनीष, अपनी लविंग वाइफ संयुक्ता पॉल के बचपन से दीवाने हैं। हम आपको गारंटी दे सकते हैं कि मनीष और संयुक्ता की लव स्टोरी सुनकर आपको 'बचपन का प्यार कभी भूल नहीं जाना रे....' गाना जरूर याद आ जाएगा। चलिए तो बिना देर किए इनकी शादी की सालगिरह के मौके पर आपको इनकी लव स्टोरी बताते हैं...
Manish-Sanyukta: फैंसी ड्रेस... ट्यूशन.. और दिल की बातें... मनीष पॉल ने ऐसे किया बचपन की दोस्त के दिल पर राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी सी उम्र में पहली बार लड़ीं दोनों की आंखें
किसी भी अन्य सितारे की लव स्टोरी से जुदा मनीष पॉल और संयुक्ता की लव स्टोरी छोटी ही उम्र में ही शुरू हो गई थी। मनीष और संयुक्ता नर्सरी क्लास से साथ पढ़ते थे, लेकिन उनकी पहली मुलाकात एक फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन के दौरान हुई थी। इस कॉम्पिटिशन में मनीष जहां राज कपूर बने थे, वहीं संयुक्ता मदर टेरेसा बनी थीं। नर्सरी से साथ रहने के बावजूद दोनों की बात नहीं होती थी क्योंकि संयुक्ता बहुत ही पढ़ाकू थीं और मनीष पॉल पढ़ाई के नाम से भी दूर भागा करते थें। लेकिन संयुक्ता के करीब आने के लिए मनीष ने पहला कदम बढ़ाया और वह था संयुक्ता की मम्मी के पास अपना ट्यूशन लगवाना। वहां दोनों में बातचीत शुरू हुई और यह बातचीत कुछ समय बाद दोस्ती में तब्दील हो गई थी।
Sonu Sood: सोनू सूद को तोहफे में मिली 87 हजार वर्ग फुट की रंगोली, बोले- मेरे पास शब्द ही नहीं...
प्रपोजल के दिन बाद मिला जवाब
मनीष और संयुक्ता की दोस्ती धीरे-धीरे समय के साथ गहरी होती गई, लेकिन एक-दूसरे से प्यार होने का एहसास दोनों को काफी समय बाद हुआ था। मनीष अक्सर संयुक्ता को अपना सारा होमवर्क करने के लिए दे दिया करते थे और वह भी उनका सारा काम कर देती थीं। स्कूल में मनीष किसी और को डेट किया करता था, लेकिन उससे उनका ब्रेकअप हो गया था। यह सभी बातें संयुक्ता को पता थीं, लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा था। फिर एक दिन अचानक मनीष पॉल को फोन आया, जिस पर उन्हें एक प्रोग्राम के लिए एंकरिंग करने का ऑफर दिया गया था। उस फोन कॉल के बाद मनीष पॉल संयुक्ता को थिएटर में ही छोड़कर भाग गए थे, जिसका पछतावा अभिनेता को बाद में हुआ था। मनीष को लगा था कि संयुक्ता गुस्सा करेंगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बस इस पल में मनीष को संयुक्ता के लिए उनके दिल में बसी फीलिंग्स का एहसास हुआ था।
Chahatt Khanna: चाहत खन्ना के बच्चों का बाप बनना चाहता था ठग सुकेश, तिहाड़ में अभिनेत्री को किया था प्रपोज
जॉब के बाद शादी
संयुक्ता के लिए अपने दिल में छुपी असल फीलिंग्स का एहसास होने के कुछ ही हफ्तों बाद मनीष पॉल ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। मनीष ने संयुक्ता को अपने मन की बताते हुए कहा था कि वह उन्हें पसंद करते हैं। लेकिन संयुक्ता ने मनीष को तीन दिन बाद जवाब दिया और वह हां था, यहां से वह दोनों दोस्त के साथ-साथ गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बन गए थे। फिर संयुक्ता और मनीष की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा था। फिर एक दिन अचानक मनीष ने संयुक्ता के सामने अपना एक्टर बनने का सपना रखा था, जिसे सुन उन्होंने कहा था कि आपको यहां नहीं मुंबई होना चाहिए। संयुक्ता के मुंह से ऐसा सुनने के एक हफ्ते बाद मनीष मुंबई आ गए थे। जब मनीष मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे उस दौरान संयुक्ता ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। साल 2006 में जब मनीष को एक आरजे की फुल टाइम जॉब मिल गई, तब उन्होंने संयुक्ता से शादी के पूछा और उन्होंने हां कर दी। ऐसे में साल 29 जनवरी 2007 को मनीष पॉल और संयुक्ता ने शादी कर अपनी बचपन की प्रेम कहानी को सफल बनाया था। दोनों आज एक-साथ बेहद खुश हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।
Sidharth Malhotra: भाई शादी कब है? मिशन मजनू की सक्सेस पार्टी में सवाल सुन शरमा गए सिद्धार्थ