सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: मनीषा कोइराला को विधु विनोद चोपड़ा ने कहा था ‘खराब एक्ट्रेस’, मां को लगने लगा था इस बात का डर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 16 Aug 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
manisha koirala birthday vidhu vinod chopra called her terrible actress know details
मनीषा कोइराला, विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : Instagram

मनीषा कोइराला आज 51 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 16 अगस्त 1970 में काठमांडू नेपाल में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर फिल्म ‘सौदागर’ से शुरू किया। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। शाहरुख खान से लेकर आमिर और सलमान खान तक कई बड़े सितारों संग मनीषा कोइराला ने अपनी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम मनीषा कोइराला की जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आपको बताने जा रहे हैं।



विधु विनोद चोपड़ा ने कहा था ‘खराब एक्ट्रेस’

खामोशी: द म्यूजिकल, दिल से, मन जैसी कई सुपरहिट फिल्में देकर मनीषा कोइराला ने खुद की अभिनय प्रतिभा को साबित किया। लेकिन एक समय था जब कई अभिनेत्रियों की तरह ही मनीषा भी फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं और लगातार ऑडिशन दे रही थीं। एक ऑडिशन के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा कोइराला को ‘खराब अभिनेत्री’ तक कह दिया था। लेकिन मनीषा ने उन्हें गलत साबित कर अपनी प्रतिभा को साबित किया।

Trending Videos
manisha koirala birthday vidhu vinod chopra called her terrible actress know details
मनीषा कोइराला

अपनी किताब में मनीषा कोइराला ने साझा किया किस्सा

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा कोइराला ने इस बात का खुलासा अपनी किताब ‘हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ’ में किया था। उन्होंने इस घटना के बारे में अपनी किताब में लिखा था। उन्होंने लिखा, ‘1942: अ लव स्टोरी’ के लिए दिया गया स्क्रीन टेस्ट मुझे आज भी याद है। मुझे निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने एक सीन के लिए बुलाया था। मैंने टेस्ट दिया, लेकिन विधु विनोद चोपड़ा ने मुझे कहा, ‘मनीषा आपने बेहद खराब अभिनय किया था। आप एक बुरी एक्ट्रेस हैं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
manisha koirala birthday vidhu vinod chopra called her terrible actress know details
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

मेहनत कर किया खुद को साबित

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा कही गई ये बात मनीषा कोइराला के दिल पर कुछ इस कदर लगी कि उन्होंने खुद की अभिनय प्रतिभा को साबित करने की ठान ली और निर्माता द्वारा कही गई इस बात को चुनौती की तरह लिया। उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा से एक दिन का समय मांगा और फिर से एक बार ऑडिशन लेने के लिए कहा। विधु विनोद चोपड़ा उनकी इस बात के लिए तैयार हो गए और उन्हें एक दिन का समय दिया।

manisha koirala birthday vidhu vinod chopra called her terrible actress know details
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

मनीषा की मां को इस बात का था डर

अपनी किताब में इस बात का खुलासा करते हुए मनीषा ने कहा कि वो अपने घर लौट आईं और उन्होंने लगातार अपने सींस और डॉयलॉग की प्रैक्टिस करने लगीं। हालांकि मनीषा की मां को उनका काम के प्रति ये समर्पण पसंद तो आया लेकिन इसी के साथ वो इस बात को लेकर काफी परेशान हुईं कि उन्हें लगा कि मनीषा रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं। उनकी मां ने उन्हें सलाह दी कि वो खुद को रिजेक्शन की वजह से ऐसे न मारें।

विज्ञापन
manisha koirala birthday vidhu vinod chopra called her terrible actress know details
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

माधुरी दीक्षित को छोड़ मनीषा को साइन करने की कही बात

मनीषा चीजों को अपने फेवर में करने के लिए बिलकुल तैयार थीं। अगले दिन जब वो ऑडिशन देने के लिए पहुंची तो उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा को हैरान कर दिया। उन्होंने लिखा विधु विनोद चोपड़ा ने उनसे कहा, ‘अगर वो हर सीन को दिल और जान लगाकर करेंगी तो वो माधुरी की जगह उन्हें साइन कर लेंगे’। विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, ‘मनीषा कल आप जीरों थीं आज आप हीरों हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed