सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: सैफ को किडनैप कर लेना चाहती है ये अभिनेत्री, बोलीं- करीना भी जानती हैं कि मुझे उनके पति पसंद हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 16 Aug 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Parineeti chopra once revealed that she wants to kidnap saif ali khan if she gets a chance
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

आ ही जाता है जिस पर दिल आना होता है...प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है...अब प्यार हो या क्रश जब किसी से हो जाता है तो फिर हर वक्त उसी के साथ रहने का मन करता है। एक तरफ जहां लाखों-करोड़ों फैंस अपने चहीते सितारों के दिलों जान से प्यार करते हैं तो वहीं बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्हें इंडस्ट्री में ही किसी ना किसी सितारे पर क्रश हैं। इसमें एक नाम शामिल है इश्कजादे गर्ल परिणीति चोपड़ा का जो सैफ अली खान को बहुत पसंद करती हैं।



सैफ अली खान हैं परीणीति के क्रश

परी एक दो नहीं बल्कि कई मौकों पर ये बात साफ कर चुकी हैं कि सैफ अली खान उनका क्रश है और अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो सैफ अली खान को किडनैप भी कर सकती हैं। द कपिल शर्मा शो के इस एपीसोड की एक क्लिप यूट्यूब पर बॉलीवुड गॉसिप गर्ल पेज द्वारा साझा की गई है।














 
Trending Videos
Parineeti chopra once revealed that she wants to kidnap saif ali khan if she gets a chance
सैफ अली खान, परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल एक बार सैफ अली खान अपने एक फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। उस वक्त कपिल ने सैफ को वो क्लिप दिखाई थी जब परी उनके शो में पहुंची थीं और उन्होंने सैफ के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। परी ने कहा था कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो सैफ को किडनैप कर लेंगी। इसके साथ ही उन्होंने ये कहा कि करीना को पहले से इस बात का पता है। वो जानती हैं कि मैं सैफ अली खान को कितना पसंद करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti chopra once revealed that she wants to kidnap saif ali khan if she gets a chance
सैफ अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

इस वीडियो को देखने के बाद कपिल ने सैफ से उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो सैफ बिल्कुल अवाक रह गए थे। उन्हें समझ ही नहीं आया कि वो क्या बोलें। इसके साथ ही कपिल ने मजाक में कहा कि किस्मत हो तो सैफ अली खान जैसी इन्हें पहली ही करीना बीवी के रूप में मिली हैं और अब परिणीति भी इन्हें ही किडनैप करना चाहती हैं।

Parineeti chopra once revealed that she wants to kidnap saif ali khan if she gets a chance
परिणीति चोपड़ा, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

बता दें कि इससे पहले करण जौहर के शो में भी परिणीति ने खुलासा किया था कि वो सैफ को काफी पसंद करती हैं। यहां तक की उन्होंने कह दिया था कि सैफ के लिए वो हर चीज को हां बोल सकती हैं। फैंस को परी का इस तरह से अपने क्रश को लेकर दिल खोल कर बातें करना अच्छा लगता है।

विज्ञापन
Parineeti chopra once revealed that she wants to kidnap saif ali khan if she gets a chance
सैफ अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

छोटे नवाब यानि सैफ अली खान पटौदी घराने से ताल्लुक रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक माने तो सैफ अली खान की कुल नेटवर्थ 15 करोड़ डॉलर यानि करीब 1120 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ सालों में उनकी संपत्ति में 70 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों और निजी निवेशों से आती है। सैफ, पटौदी रियासत के 10वें नवाब हैं। सैफ की पिछले कुछ फिल्में खास नहीं चलीं लेकिन उनकी वेब सीरीज लोगों को पसंद आई थी। वो बहुत जल्द 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed