{"_id":"6118a0888ebc3edf8f75e7dc","slug":"saif-ali-khan-net-worth-2021-car-salary-income-assets-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सैफ अली खान, काफिले में शामिल हैं कई लग्जरी गाड़ियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सैफ अली खान, काफिले में शामिल हैं कई लग्जरी गाड़ियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तान्या अरोड़ा
Updated Mon, 16 Aug 2021 09:22 AM IST
सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। सैफ के करियर की शुरुआत यश चोपड़ा के बैनर के तले बनी फिल्म 'परंपरा' से हुई थी, जो साल 1993 में रिलीज हुई। लेकिन सैफ को पहचान उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ये 'दिल्लगी' और एक्शन फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' से मिली थी। इसके बाद 90 के दौर में आईं उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं लेकिन 2001 में आई फिल्म 'दिल चाहता है' और 2003 में आई 'कल हो ना हो' से उनके करियर को एक नई उड़ान मिली। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको अपने इस आर्टिकल में छोटे नवाब सैफ अली खान कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं और साथ ही लग्जरी गाड़ियों के शौकीन सैफ अली खान के पास कौन कौन सी शानदार कार है इस बारे में बताएंगे।
छोटे नवाब यानि सैफ अली खान पटौदी घराने से ताल्लुक रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक माने तो सैफ अली खान की कुल नेटवर्थ 15 करोड़ डॉलर यानि करीब 1120 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ सालों में उनकी संपत्ति में 70 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों और निजी निवेशों से आती है। सैफ, पटौदी रियासत के 10वें नवाब हैं।
Trending Videos
2 of 5
सैफ अली खान फैन क्लब
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान हर महीने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। उनकी सालाना कमाई 30 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अपनी एक्टिंग के अलावा निर्माता के तौर पर सैफ अली खान फिल्म की कमाई से भी प्रॉफिट शेयर लेते हैं। साथ ही विज्ञापनों से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। अच्छी कमाई के साथ साथ सैफ अली खान सोशल वर्क और चैरिटी में खास योगदान देते हैं। अगर इनकम टैक्स देने की बात करें तो वो सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अभिनेताओं में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सैफ अली खान फैन क्लब
- फोटो : Instagram
सैफ अली खान की देश की 10 सबसे पॉश माने जानी वाले लोकेशन पर उनकी प्रॉपर्टीज हैं। इसमें उनके बांद्रा में मौजूद बंगले की कीमत भी करोड़ों रुपये में है, जहां वो शादी से पहले रहा करते थे। सैफ के पास दो ऐसे बंगले हैं जिन्हें ऑस्ट्रियन आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया है। मुंबई में सैफ का ग्रांड रेसिडेंसी होटल के पास टर्नर रोड पर एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। सैफ अपनी पत्नी करीना के साथ इसी लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं।
4 of 5
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram: @GQINDIA
इसके अलावा उनका पैतृक महल हरियाणा के पटौदी में मौजूद है। सभी सुविधाओं के साथ इस पैलेस की कीमत 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। इस पैलेस में एक से एक आलीशान चीजें मौजूद हैं। जो उनके भव्य राजशाही होने की गवाही देती हैं। इस पटौदी पैलेस में बड़े हॉल और पेड़ पौधों से भरा गार्डन है।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान फैन क्लब
- फोटो : Instagram
सैफ कारों के भी काफी शौकीन हैं। उनके गाड़ियों के काफिले में ऑडी, बीएमडब्लू 7 सीरीज, लेक्सस 470, मस्टांग, रेंज रोवर और लैंड क्रूजर जैसे नाम शामिल हैं। हर गाड़ी की कीमत 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।