सब्सक्राइब करें

Indian Idol 12 Winner: जानें कौन हैं इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन, विदेशों में भी कर चुके हैं शोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 16 Aug 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Winner Know who is Pawandeep Rajan made a record at the age of 2 years
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12 के विजेता का एलान चुकी है। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विजेता बने हैं। रविवार को इस शो का रंगारंग ग्रैंड फिनाले था। शो के फिनाले का आयोजन 15 अगस्त को भव्य तरीके से किया गया था। फैंस में पहले से इसके विनर को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था। इसका फिनाले रविवार दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक चला। इंडियन आइडल 12 के फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो  और सायली कांबले से थी।



जानें कौन है पवनदीप राजन?
उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन अच्छा गाते हैं। पवनदीप राजन 'इंडियन आइडल 12 के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो गाने के साथ-साथ लगभग कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। वह पहले भी एक सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं। वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं। वे इंडियन आइडल 12 के खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

Trending Videos
Indian Idol 12 Winner Know who is Pawandeep Rajan made a record at the age of 2 years
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

पवनदीप को म्यूजिक विरासत में मिला है। उन्हें उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही म्यूजिक सिखाया। दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे।पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। उनके पापा सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर सिंगर हैं। पवनदीप राजन की नानी भी फोक (लोक) सिंगर थीं। इसलिए पवनदीप को सिंगिंग विरासत में मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Winner Know who is Pawandeep Rajan made a record at the age of 2 years
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, पवनदीप राजन की बहन ज्योतिदीप भी एक सिंगर हैं। पवनदीप ने बचपन से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। उनके इस हुनर को देख पिता सुरेश राजन ने तबला बजाने के लिए मोटिवेट किया। आज पवनदीप राजन पियानो से लेकर ढोलक, ड्रम, कीबोर्ड और गिटार जैसे कई म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट बजा लेते हैं और साथ में आसानी से गा भी लेते हैं।

Indian Idol 12 Winner Know who is Pawandeep Rajan made a record at the age of 2 years
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

साल 2015 में पवनदीप राजन ने रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया सीजन 1' भी जीता और उसी से उनके म्यूजिक करियर की शुरुआत हुई थी। पवनदीप राजन न सिर्फ एक अच्छे सिंगर बल्कि कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। जानकारी के मुताबिक, वह कई मराठी और पहाड़ी फिल्मों में भी वह म्यूजिक दे चुके हैं। इतना ही नहीं पवनदीप राजन इंडिया ही नहीं बल्कि विदेश में भी कई म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Indian Idol 12 Winner Know who is Pawandeep Rajan made a record at the age of 2 years
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

पवनदीप के विनर बनने से पहले ही काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। पवनदीप इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट हैं जिनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। बता दें कि पवनदीप राजन एक बैंड के मेंबर भी हैं। इसके अलावा पवनदीप राजन की एक वेबसाइट भी है pawandeeprajan.com। वह अब तक करीब 13 देशों और भारत के 14 राज्यों में करीब 1200 शोज कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed