{"_id":"674714dc6919eb1514052ac0","slug":"manisha-koirala-gave-a-big-update-on-heeramandi-2-know-when-will-sanjay-leela-bhansali-series-shooting-start-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manisha Koirala: 'हीरामंडी 2' पर मल्लिकाजान ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी भंसाली की सीरीज की शूटिंग?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manisha Koirala: 'हीरामंडी 2' पर मल्लिकाजान ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी भंसाली की सीरीज की शूटिंग?
संजय लीला भंसाली की ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सीरीज में मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, फरदीन खान, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और प्रतिभा रांटा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पहले सीजन को प्यार मिलने के बाद, निर्माताओं ने एक अनोखे वीडियो के साथ दूसरे सीजन की पुष्टि की। अब एक इंटरव्यू में मल्लिकाजान की भूमिका निभाने वालीं मनीषा ने 'हीरामंडी 2' की शूटिंग पर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है।
2 of 5
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार'
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
मनीषा कोइराला ने 'हीरामंडी 2' पर दिया अपडेट
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपने सेशन के बाद मनीषा कोइराला मीडिया से मुखातिब हुईं। इसी दौरान अभिनेत्री ने 'हीरामंडी 2' के बारे में एक अपडेट साझा किया। मनीषा ने कहा, 'शूटिंग अगले साल शुरू होगी। हम सभी वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।' हालांकि, उन्होंने संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।
3 of 5
मनीषा कोइराला {हीरामंडी}
- फोटो : सोशल मीडिया
'हीरामंडी 2' पर पहले दी थी ये जानकारी
इससे पहले एक अन्य इंटरव्यू में भी मनीषा कोइराला से 'हीरामंडी 2' के बारे में पूछा गया था। उस दौरान अभिनेत्री ने साझा किया, 'मुझे नहीं पता कि यह कब शुरू होगी। संजय फिलहाल लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उसके बाद ही इसकी शूटिंग पर विचार किया जाएगा। लेकिन मैं हीरामंडी 2 की घोषणा को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह बेहद खास प्रोजेक्ट है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हीरामंडी
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्माताओं ने खास अंदाज में की सीजन 2 की पुष्टि
3 जून को नेटफ्लिक्स ने 'हीरामंडी' के सीजन 2 की पुष्टि की। निर्माताओं ने पोस्ट साझा किया जिसमें मुंबई के कार्टर रोड पर फ्लैश मॉब डांस देखा गया। महिलाओं ने अनारकली और घुंघरू पहने हुए थे और सीरीज के 'सकल बन' और 'तिलस्मी बाहें' जैसे गानों पर डांस किया। पोस्ट का शीर्षक था, 'महफिल फिर से जमेगी, हीरामंडी: सीजन 2 जो आ रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
हीरामंडी: द डायमंड बाजार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली ने कहानी पर दिया हिंट
'हीरामंडी 2' को लेकर संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस सीजन में महिलाएं अब लाहौर से फिल्मी दुनिया में आएंगी। विभाजन के बाद उन्होंने लाहौर छोड़ दिया और उनमें से अधिकांश मुंबई फिल्म इंडस्ट्री या कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री में बस गईं। इस बीच 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।