{"_id":"6746f27032d25984a4021247","slug":"new-year-party-bollywood-songs-pushpa-2-kissik-baby-john-nain-matakka-stree-2-aayi-nahi-more-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year Songs: 'किसिक' से लेकर 'आई नहीं' तक न्यू ईयर चार्टबस्टर सॉन्ग में शामिल, गानों की लिस्ट है हाई-फाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Year Songs: 'किसिक' से लेकर 'आई नहीं' तक न्यू ईयर चार्टबस्टर सॉन्ग में शामिल, गानों की लिस्ट है हाई-फाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 27 Nov 2024 04:06 PM IST
सार
New Year Songs: नए साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में न्यू ईयर पार्टी के लिए इस साल के कई गाने चार्टबस्टर सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इन सभी गानों को प्रशंसकों ने बेहद पसंद किया। इस लिस्ट में किसिक, नैन मटक्का और आई नहीं जैसे कई गाने शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इस साल के चार्टबस्टर सॉन्ग
- फोटो : इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यह साल जाते-जाते कई ब्लॉकबस्टर फिल्में और बेहतरीन गाने देकर जाएगा। हाल ही में रिलीज हुआ पुष्पा 2 का गाना किसिक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तो वहीं स्त्री 2 का गाना 'आई नहीं' भी सभी का मन बहलाया। नैन मटक्का के अलावा न्यू ईयर चार्टबस्टर सॉन्ग लिस्ट में और भी गाने शामिल हैं।
2 of 5
किसिक
- फोटो : एक्स -sreeleela14
किसिक
अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पुष्पा 2: द रूल के गाने किसिक के रिलीज होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। किसिक गाने के हिंदी लिरिक्स सुनने के बाद फैंस को यह गाना बेहद पसंद आया, तो कुछ नेटिजन्स को नापसंद भी रहा। किसिक गाने में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीलीला का धमाकेदार डांस हर किसी को पसंद आया।
3 of 5
नैन मटक्का
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
नैन मटक्का
बेबी जॉन का गाना 'नैन मटक्का' रिलीज होते ही इस साल के चार्टबस्टर सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो गया। नए साल की पार्टी में प्रशसंकों के लिए वरुण धवन और कीर्ति सुरेश का जबर्दस्त गाना नैन मटक्का और भी धमाल मचा देगा। इस गानें में वरुण और कीर्ति के डांस मूव्स देखकर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। गानें की खास बात ये भी है कि इसे फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आई नहीं
- फोटो : सोशल मीडिया
आई नहीं
स्त्री 2 का गाना 'आई नहीं' आते ही इस साल के चार्टबस्टर सॉन्ग की लिस्ट में शुमार हो चुका है। इस गाने में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के हुक स्टेप्स प्रशंसकों के बीच काफी प्रसिद्ध हुए। इसके अलावा फिल्म का यह गाना लोगों की जुबां पर आज भी चढ़ा हुआ है। नए साल की पार्टी में यह गाना भी धूम मचा देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।