{"_id":"5e9befaa8ebc3e6fd3101fd7","slug":"manisha-koirala-has-beaten-cancer-remembers-the-same-scene-current-situation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर को मात दे चुकी हैं ये अभिनेत्री, वर्तमान स्थिति को देखकर आई उसी मंजर की याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर को मात दे चुकी हैं ये अभिनेत्री, वर्तमान स्थिति को देखकर आई उसी मंजर की याद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manisha Koirala
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री मनीषा कोइराला उन कुछ गिने-चुने लोगों में से हैं जिन्होंने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी अपने हौसले से मात दी है। वर्तमान समय ऐसा है, जब दुनिया भर में चप्पे-चप्पे पर मौत का साया इंसानों के ऊपर कोरोना वायरस के रूप में मंडरा रहा है। मनीषा को यह समय ठीक वैसा ही महसूस कराता है, जैसा कि वह अपने कैंसर के उपचार के दौरान महसूस करती थीं।
2 of 5
manisha koirala
- फोटो : social media
वर्तमान स्थिति पर मनीषा का कहना है कि मौत से लड़ने का उनका अनुभव इस स्थिति से लड़ने में आज भी काम आ रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरे कैंसर के उपचार के दौरान मुझे एक अपार्टमेंट में बंद कर दिया गया था। यह छह महीने तक चली लंबी प्रक्रिया थी। वह समय मेरे लिए आज के समय से भी एक हजार गुना ज्यादा बुरा था। अभी हमें अपने घरों में सिर्फ दो महीने के लिए ही बंद रखा गया है। इस स्थिति में कम से कम हमें एक आशा है कि अगर हम सभी नियमों का पालन करते हैं तो चीजें बहुत जल्दी बेहतर हो जाएंगी।'
3 of 5
अभिनेत्री मनीषा कोइराला
- फोटो : social media
पूरे भारत में सबसे ज्यादा बुरे हालात इस समय महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर के ही हैं। इस समय मनीषा अपने पिताजी प्रकाश कोइराला और अपनी माता सुषमा कोइराला के साथ मुंबई में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manisha koirala
- फोटो : social media
मनीषा ने बताया, 'मैं इस वक्त अपना पूरा ध्यान कुछ अच्छी चीजों को करने में ही लगा रही हूं, जैसे- अपने बगीचे में पौधों को पानी देना और कुछ अच्छा लिखने की कोशिश करना। मैंने हाल ही में लिखना शुरू किया है। देखते हैं, इसकी अंतिम शक्ल एक किताब जैसी होगी या फिर किसी पटकथा के समान दिखेगी।'
विज्ञापन
5 of 5
manisha koirala
- फोटो : social media
आसपास के माहौल को देखकर मनीषा बहुत चिंतित रहती हैं। वह बताती हैं, 'आजकल हम अपने आसपास के माहौल को देखकर बहुत डर जाते हैं। फिलहाल कुछ अच्छा महसूस करने के लिए मैं अपनी मां के साथ बातचीत करती हूं और फिल्म देखती हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।