फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत संग विवाद में मनीषा कोइराला ने किया नेपाल का समर्थन, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

Tue, 23 Jun 2020 07:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 23 Jun 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Manisha Koirala Take Nepal Side Between conflict With India Trolled
manisha koirala

भारत और नेपाल के बीच इन दिनों सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में अब एक बार फिर से फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला का नाम भी चर्चा में आ गया है। अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने इस विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए नेपाल का समर्थन किया है। लेकिन नेपाल का समर्थन कर मनीषा अपने भारतीय फैंस के निशाने पर आ गई हैं।

Manisha Koirala Take Nepal Side Between conflict With India Trolled
manisha koirala

दरअसल नेपाल की संसद ने इसी महीने नेपाल का नक्शा जारी किया था। जिसमें भारत के तीन इलाकों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को भी शामिल किया गया था। नेपाल इन इलाकों पर अपना दावा पेश करता रहा है। हालांकि ये भारत का हिस्सा है। अब मनीषा इस मामले में नेपाल का पक्ष लेकर फंस गई हैं।

Manisha Koirala Take Nepal Side Between conflict With India Trolled
manisha koirala

मनीषा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। मनीषा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता और आर्थिक संप्रभुता एक संप्रभुत राज्य के बराबर होती है। आइए इस पर विचार करें।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala Take Nepal Side Between conflict With India Trolled
manisha koirala

मनीषा के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। एक यूजर ने मनीषा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या आप नेपाल के हालात को लेकर टिप्पणी कर रही हैं?' यूजर के इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा, 'मैं बस सोच रही थी कि आज नेपाल कहां खड़ा है और भविष्य में इन मोर्चों पर किस दिशा में आगे बढ़ेगा... हमें अतीत का पता है...ये नहीं कह रही हूं कि ये अच्छा है या बुरा..बस ऐसे ही ख्याल आया।'
 

विज्ञापन
Manisha Koirala Take Nepal Side Between conflict With India Trolled
मनीषा कोईराला

मनीषा के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी खूब आलोचना की। इसके बाद मनीषा ने अपनी सफाई पेश करते हुए एक ट्वीट और किया। मनीषा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा दिल से एक अनुरोध है कि प्लीज आप आक्रामक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल मत करिए.. हम इस परिस्थिति में एक- दूसरे के साथ हैं.. हमारी सरकारें इस मुद्दे का समाधान कर लेंगी। इस दौरान हम सभ्य बर्ताव कर सकते हैं। मैं पूरी तरह से आशान्वित हूं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed