{"_id":"5ef1f63938f97a460157377d","slug":"raghubir-yadav-birthday-special-known-unknown-facts-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' से घर- घर में मशहूर हुए थे रघुबीर यादव, छोटी उम्र से ही शुरू कर दिया था अभिनय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' से घर- घर में मशहूर हुए थे रघुबीर यादव, छोटी उम्र से ही शुरू कर दिया था अभिनय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रघुबीर यादव
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़े और छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार रघुबीर यादव का जन्मदिन 25 जून को होता है। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर हमेशा अमिट छाप छोड़ी है। उनका जन्म 25 जून 1957 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक किसान परिवार में हुआ था। ऐसे में हम आपको उनकी जिदंगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 6
रघुबीर यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
रघुबीर यादव बचपन से ही गाने के शौकीन थे। उन्होंने कई नाटकों और फिल्मी गानों में अपनी आवाज दी है। वह बहुत छोटी उम्र में एक पारसी थिएटर कंपनी से जुड़ गए थे। रघुबीर यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जबलपुर से ही की थी। अभिनय में रुचि होने के चलते उन्होंने दिल्ली स्थिति नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया। यहां से उनके अभिनय का असली सफर शुरू हुआ।
3 of 6
रघुबीर यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
रघुबीर यादव की पहली फिल्म 'मैसी साहब' थी। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप कृष्ण ने किया था। फिल्म 'मैसी साहब' में रघुबीर यादव को मौका प्रदीप कृष्ण की पत्नी के कहने पर मिला था। निर्देशक की पत्नी ने उनके अभिनय को देखने के बाद ही इस फिल्म के लिए उनका नाम सामने रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रघुबीर यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
रघुबीर यादव ने अपने अभिनय का लोहा बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे भी मनवाया था। वह साल 1989 में दूरदर्शन के चर्चित सीरियल 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' में मुख्य भूमिका में थे। इस सीरियल से उन्हें काफी पहचान मिली। रघुबीर यादव थिएटर के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने 70 से ज्यादा नाटकों में सिंगिंग और करीब 2500 शोज किए।
विज्ञापन
5 of 6
रघुबीर यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
रघुवीर यादव की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। उन्होंने मैसी साहब, पीपली लाइव, लगान, सलाम बॉम्बे, सूरज का सातवां घोड़ा, अर्थ और बैंडिट क्वीन जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह अभिनय के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 'सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड' से नवाजे जा चुके हैं। यह पुरस्कार उन्हें 'मैसी साहब' के लिए मिला था। बात करें रघुवीर यादव की निजी जिंदगी की तो उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कथक डांसर पूर्णिमा से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह दोनों अलग हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।