छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और मशहूर पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना अपनी फैन फॉलोइंग की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। हिमांशी खुराना के फैंस उनकी और आसिम रियाज की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं, लेकिन इस बार हिमांशी खुराना अपने एक फैन की मौत की वजह से चर्चा में हैं।
हिमांशी खुराना के फैन की हुई मौत, गायिका ने सोशल मीडिया पर ऐसे जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांशी खुराना ने अपने एक फैन की मौत पर शोक जताया है। उनकी इस फैन का नाम स्तूति अरोड़ा था। दरअसल हाल ही में उनकी फैन का निधन हुआ तो हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के फैन पेज TeamAsiManshi ने स्तूति अरोड़ा के ट्विटर हैंडल के स्क्रीनशॉट्स को साझा करते हुए लिखा, 'मुझे बहुत दुख है कि स्तुति अरोड़ा का निधन हो गया है। वह काफी सकारात्मक लोगों में से एक थी। हिमांशी और आसिम आपने अपनी एक सच्ची फैन को खो दिया।'
हिमांशी खुराना ने फैन पेज के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए फैन की आत्मा की शांति दुआ मांगी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आत्मा को शांति मिले।' सोशल मीडिया पर हिमांशी खुराना का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। याद दिला दें कि हिमांशी खुराना सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 की वजह से काफी सुर्खियों में थीं।
☹️😞 rest in peace https://t.co/ED8uA3ZkCf
बिग बॉस 13 में रहते हुए हिमांशी खुराना और आसिम रियाज अपने खेल के अलावा रिश्ते की वजह के काफी चर्चा में थे। इन दोनों की प्रेम कहानी बिग बॉस 13 से ही शुरू हुई थी। हिमांशी खुराना ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री ली थी। नेशनल टेलीविजन पर आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना से अपने दिल की बात कही थी। शो के बाद भी इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।
आपको बता दें कि हिमांशी खुराना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और गायिका हैं। बिग बॉस में रहते हुए हिमांशी ने पहले आसिम से कहा कि वह एक रिलेशनशिप में हैं, लेकिन बाद में उनका रिलेशनशिप टूटने की खबरें आईं। इसके बाद वह आसिम रियाज की देखभाल करने के लिए बिग बॉस के घर में और फिर देखते ही देखते दोनों की बीच प्यार का रिश्ता बन गया।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर पर इस अभिनेत्री ने उठाए सवाल, कहा- 'आत्महत्या नहीं मर्डर हुआ'