{"_id":"58aad4a94f1c1b0853b231e8","slug":"manisha-koirala-to-adopt-a-daughter-by-this-year-end","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद हुआ था कैंसर, अब मां बनना चाहती है ये मशहूर हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक के बाद हुआ था कैंसर, अब मां बनना चाहती है ये मशहूर हीरोइन
Tue, 21 Feb 2017 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Manisha Koirala/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनीषा कोइराला की जिंदगी उस वक्त धरातल पर आ गई थी जब उन्हें पांच साल पहले कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चला था, लेकिन मनीषा कोइराला ने हिम्मत नहीं हारी और कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जोरदार वापसी की।
जिंदगी को नया रंग देने के लिए मनीषा कोइराला अब मां बनना चाहती है। 2012 में तलाक ले चुकी मनीषा कैसे करेंगी ये सब...इसका भी उन्होंने खुलासा किया है।
2 of 5
- फोटो : Manisha Koirala/Instagram
इस बारे में हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए मनीषा कोइराला ने कहा, ' इस साल दिसंबर में कैंसर से उबरे हुए मुझे पांच साल हो जाएंगे और अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं एक बेटी गोद ले लूंगी। बस मैं उम्मीद करती हूं सब कुछ ठीक तरह से हो जाए। बच्चा होने के बाद मैं अपनी जिंदगी को उसके हिसाब से प्लान करूंगी। अपनी जिंदगी के इस बेहतरीन पड़ाव के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।'
3 of 5
- फोटो : Manisha Koirala/Instagram
बता दें कि साल 2010 में मनीषा कोइराला ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी, लेकिन किन्ही कारणों से ये शादी नहीं चली, जिसके बाद मनीषा 2012 में अपने पति से अलग हो गईं। उसी साल मनीषा को पता चला कि उन्हें कैंसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : Manisha Koirala/Instagram
कैंसर के इलाज के लिए वो यूएस चली गईं जिसके चलते वो फिल्मों से भी दूर हो गईं। हालांकि 2015 में कैंसर से पूरी तरह से उबरने के बाद मनीषा कोइराला ने फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन वो जादू नहीं बिखेर पाईं जिसके लिए जानी जातीं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
लेकिन मनीषा अभी भी जी-जान से फिल्मों में कदम जमाने में लगी हैं। जल्द ही वो संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो संजय दत्त की मां नर्गिस का किरदार निभाएंगी। इस बायोपिक में रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।