{"_id":"5c73b093bdec2273923c2fe6","slug":"manmohan-desai-birthday-special-here-his-unkonwn-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रहस्यमयी थी इस डायरेक्टर की मौत, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं लगातार 8 ब्लॉकबस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रहस्यमयी थी इस डायरेक्टर की मौत, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं लगातार 8 ब्लॉकबस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने ना केवल एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दीं बल्कि अमिताभ बच्चन के करियर को बनाने में भी उनका अहम योगदान माना जाता है। मनमोहन देसाई का जन्म 26 फरवरी 1937 को गुजराती फिल्मकार कीकू भाई देसाई के घर हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
manmohan desai
- फोटो : social media
मनमोहन देसाई ने 4 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। जब उनके पिता की मौत हुई वो दो फिल्में प्रोड्यूस कर रहे थे। पिता की अचानक मौत से उनके घर की हालत बेहद खराब हो गई। उनकी मां ने बंगला और ज्वैलरी बेच दिया। जहां उनके पिता का एक छोटा सा ऑफिस था वहीं वो रहने लगे।
3 of 5
manmohan desai
- फोटो : file photo
मनमोहन देसाई के बड़े भाई सुभाष देसाई भी फिल्में प्रोड्यूस करते थे। साल 1960 में मनमोहन देसाई 24 साल की उम्र में भाई की फिल्म छलिया डायरेक्ट की। इस फिल्म में राजकपूर और नूतन थे हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप हो गई। करीब 4 साल बाद 1964 में मनमोहन देसाई ने शम्मी कपूर को लेकर फिल्म राजकुमार बनाई जो सुपरहिट रही। इस फिल्म के बाद मनमोहन देसाई ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manmohan desai
- फोटो : file photo
मनमोहन देसाई और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। जिनमें परवरिश, अमर अकबर एंथनी, नसीब, कुली, मर्द, सुहाग, गंगा जमुना सरस्वती, देशप्रेमी और तूफान थी। साल 1977 से लेकर 1989 तक मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन के साथ लगातार 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
विज्ञापन
5 of 5
manmohan desai
- फोटो : file photo
एक मार्च 1994 में मनमोहन देसाई के निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देसाई की मौत उनके घर की बालकनी से गिरने से हुई। उस वक्त ऐसी भी खबरें थीं कि उन्होंने सुसाइड कर लिया था हालांकि उनकी मौत का राज आज भी रहस्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।