फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोहर परिकर के निधन पर सितारे दुखी और सारा अली खान हुईं ट्रोल सहित ये एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें

Mon, 18 Mar 2019 06:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 18 Mar 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar death Bollywood condoles and sara ali khan troll here is top entertainment news
Manohar Parrikar - फोटो : twitter
मनोहर परिकर निधन से दुखी सितारे

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने रविवार शाम आखिरी सांस ली। वह 63 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। वह देश की सत्ताधीन भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में फिल्मी सितारे भी उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जता रहे हैं। 

पढ़ें: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर फिल्मी सितारों ने ट्वीट कर जताया शोक
Manohar Parrikar death Bollywood condoles and sara ali khan troll here is top entertainment news
alisha chinai - फोटो : social media
अलीशा चिनॉय का जन्मदिन
अपने गानों से लाखों दिलों को जीतने वाले मशूहर गायिका अलीशा चिनॉय का जन्मदिन 18 मार्च को होता है। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार गाने गाए हैं। अलीशा ने एलबम जादू से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए जिसे संगीत प्रमियों ने काफी पसंद किया।
Manohar Parrikar death Bollywood condoles and sara ali khan troll here is top entertainment news
Tamanna bhatia, Sajid khan - फोटो : social media
साजिद को मिला तमन्ना का समर्थन
फिल्ममेकर साजिद खान बीते कुछ समय से मीटू मूवमेंट के कारण सुर्खियों में हैं। कई महिलाओं ने साजिद पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। 'हाउसफुल', 'हमशकल्स', 'हिम्मतवाला' और 'हे बेबी' जैसी फिल्में दे चुके साजिद के बचाव में अब तमन्ना भाटिया उतर आई हैं। तमन्ना ने कहा कि वह काम के दौरान साजिद के साथ पूरी तरह से सहज थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manohar Parrikar death Bollywood condoles and sara ali khan troll here is top entertainment news
John Abraham, Priya Runchal - फोटो : instagram
शादी के 5 साल बाद जॉन ने खोला राज
जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉ (रोमियो अकबर वॉल्टर) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वो एक जासूस के किरदार में दिखेंगे। जॉन लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के बारे में भी बहुत कम लोग ही जानते हैं। पहली बार जॉन ने अपनी पत्नी प्रिया को लेकर कुछ बातें बताई हैं। 
विज्ञापन
Manohar Parrikar death Bollywood condoles and sara ali khan troll here is top entertainment news
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
ट्रोल हुईं सारा
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं। कार्तिक की 'सोनू के ट्वीट...' और सारा की 'सिंबा' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी । अब सारा और कार्तिक एक साथ फिल्म कर रहे हैं । इन दिनों स्टार्स 'लव आज कल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed