सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में सपरिवार इस इलाके में फंसे मनोज बाजपेयी, मुश्किल से हो पा रहा बाहरी दुनिया से संपर्क

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 Apr 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
manoj bajpayee and deepak dobriyal stuck in uttarakhand during lockdown
Manoj Bajpayee - फोटो : amar ujala mumbai

देश में अचानक लॉकडाउन घोषित किए जाने से कुछ जगहों पर अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। जो अपने शहरों में थे वे तो इस वक्त अपने घरों में अपने परिवार संग हैं। लेकिन जो घरों से दूर थे उनमें से काफी लोग वहीं अटक गए हैं। इन्हीं में से एक अभिनेता मनोज बाजपेयी भी हैं। 

Trending Videos
manoj bajpayee and deepak dobriyal stuck in uttarakhand during lockdown
Manoj Bajpayee - फोटो : social media

जब लॉकडाउन की घोषणा की गई वह उत्तराखंड में अभिनेता दीपक डोबरियाल के साथ शूटिंग कर रहे थे । वे जिस जगह थे वहां से वह मुंबई वापसी के लिए साधन नहीं पकड़ पाए और अब वे स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।मनोज बाजपेयी से जुड़े एक सूत्र के अनुसार मनोज बाजपेयी और अभिनेता दीपक डोबरियाल उत्तराखंड के ग्रामीण इलाके में शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने चार दिन की ही शूटिंग पूरी की थी जब यह आपातकालीन परिस्थिति आ गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj bajpayee and deepak dobriyal stuck in uttarakhand during lockdown
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज जब तक मुंबई लौटने का प्रयास करते उससे पहले ही सभी तरह के आवाजाही के साधन बंद कर दिए गए। वह उत्तराखंड में तीन सप्ताह से अधिक समय से अटके हुए हैं। जब तक लॉकडाउन नहीं हट जाता तब तक वह कुछ भी नहीं कर सकते हैं। सौभाग्य से उनके साथ उनकी पत्नी शबाना और उनकी बेटी भी हैं। इसलिए वे सभी एक साथ फैमिली टाइम बिता रहे हैं। 

manoj bajpayee and deepak dobriyal stuck in uttarakhand during lockdown
Manoj Bajpayee - फोटो : social media

वहीं मनोज के साथ शूटिंग कर रहे दीपक डोबरियाल अकेले हैं। उनकी पत्नी और बच्चे मुंबई में ही हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार मनोज बाजपेयी उत्तराखंड में जिस जगह हैं वहां पर ना तो टीवी है और न ही मोबाइल नेटवर्क ठीक से काम कर रहा है। लॉक डाउन के चलते कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो घर से दूर  हैं। 

विज्ञापन
manoj bajpayee and deepak dobriyal stuck in uttarakhand during lockdown
The Family Man - फोटो : सोशल मीडिया

कई कलाकार तो ऐसे भी हैं जो विदेश में फंसे हुए हैं जिनमें प्रियंका चोपड़ा, पूरब कोहली, श्वेता पंडित, मोनाली ठाकुर हैं। तमाम कलाकार परिस्थिति बिगड़ने से ऐन वक्त पहले मुंबई वापस पहुंचे जिनमें विदेश में पढ़ने वाले स्टारकिड्स भी शामिल हैं। 


राहुल महाजन की पूर्व पत्नी ही नहीं इस सितारे के घर भी आई खुशखबरी, दो को अभी भी है इंतजार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed