फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में छोटे रोल पर मनोज बाजपेयी का बड़ा खुलासा, दूसरे एक्टर्स से बिल्कुल डिफरेंट है सोच

Mon, 23 Apr 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Apr 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee revealed on small role in film on his Birthday
फिल्म में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्मों में विलेन से लेकर कॉ़मेडी और गंभीर किरदार से मनोज बाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्होंने फिल्मों में छोटे किरदार को लेकर बड़ी बात कही है। 
Manoj Bajpayee revealed on small role in film on his Birthday
'स्पेशल 26', 'राजनीति' और 'अलीगढ़' जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुके मनोज बाजपेयी ने कहा है कि फिल्म में छोटे रोल करने से ज्यादा अच्छा है कि स्क्रीन पर ज्यादा समय तक आना। मनोज बाजपेयी ने यह बात मीडिया के इस सवाल के जवाब में कही जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में कई एक्टर का मानना है कि बड़े रोल से अच्छा है कि छोटा रोल हो लेकिन प्रभावशाली हो। 
Manoj Bajpayee revealed on small role in film on his Birthday
अपनी इस बात को मीडिया से सामने विस्तार से बताते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा- मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है स्क्रीन पर कई बार आना। यह केवल एक बकवास है कि छोटे रोल भी एक्टर के करियर या उसकी एक्टिंग को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे रोल किसी को याद नहीं रहते है, क्योंकि आखिरी में दर्शक लंबे समय तक स्क्रीम पर दिखने वाले हीरो की तारीफ करते और याद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee revealed on small role in film on his Birthday
अपनी फिल्मों का उदाहरण देते हुए मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि मैंने कई फिल्मों में गेस्ट अपीरियंस वाले रोल किए, लेकिन फिल्म की सफलता के लिए हमेशा फिल्म के मुख्य किरदार करने वालों को श्रेय दिया गया। कभी कभी मेरी फिल्में हिट नहीं रहीं लेकिन लंबे समय तक स्क्रीन पर होने के कारण लोगों ने मेरी एक्टिंग को काफी पसंद किया। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी ने साल 1994 में फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed