फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चाणक्य' से 'चुप-चुप के' तक, इन फिल्मों की वजह से इस एक्टर को मिला 'पद्म' पुरस्कार

Tue, 03 Apr 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Manoj Joshi get honor by padma awards at rashtrapati bhawan
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी से सभी दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर मनोज जोशी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मनोज 'गरम मसाला','भागम-भाग' और 'हलचल' जैसी कई शानदार फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। 
Manoj Joshi get honor by padma awards at rashtrapati bhawan
सोमवार (2 अप्रैल) को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मनोज जोशी सहित पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बिलियर्ड्स चैम्पियन पंकज आडवाणी सहित 41 महत्वपूर्ण व्यक्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।
Manoj Joshi get honor by padma awards at rashtrapati bhawan
बात करें मनोज जोशी के फिल्मी करियर की तो वह साल 1990 में सबसे पॉपुलर सीरियल 'चाणक्य' में नजर आए थे। इसके बाद जोशी हॉरर सीरियल 'वो' में दिखे। जोशी को असली पहचान फिल्म 'हंगामा' से मिली थी। यह फिल्म साल 2003 में आई थी। इसके बाद वह 'हलचल', 'भूल भूलईया', 'फिर हेरा फेरी' और 'चुप-चुपके' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Joshi get honor by padma awards at rashtrapati bhawan
आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई हस्तियां उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 20 मार्च को मशहूर संगीतकार इलैयाराजा और शास्त्रीय गायक गुलाम मुस्तफा खान सहित 39 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed