फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 12: शम्मी कपूर की शादी के बारे में मनोज मुंतशिर ने की बड़ी गलती, मांगनी पड़ी मांफी

Mon, 03 May 2021 11:13 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 03 May 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
manoj muntashir apologise on twitter for committing mistake about shammi kapoor wife and marriage
मनोज मुंतशिर - फोटो : Insatagram- @manojmuntashir

'इंडियन आइडल 12' शो ने इस सीजन में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में गेस्ट के रूप में लेखक मनोज मुंतशिर शामिल हुए थे। इस दौरान वो एक तथ्यात्मक गलती कर बैठे, जिसके लिए अब उन्हें माफी मांगनी पड़ी है। इसके लिए लेखक ने ट्वीट किया है। बता दें कि उन्होंने शम्मी कपूर और उनकी दिवंगत पत्नी व एक्ट्रेस गीता बाली के साथ उनके रिश्ते के बारे में टिप्पणी की थी।

manoj muntashir apologise on twitter for committing mistake about shammi kapoor wife and marriage
मनोज मुंतशिर - फोटो : Insatagram- @manojmuntashir

मनोज ने 'इंडियन आइडल 12' के मंच से कहा था कि शम्मी कपूर ने शादी के दौरान गीता बाली को सिंदूर लगाने की बजाय उनकी मांग में लिपिस्टिक लगाई थी। इसके साथ ही उन्होंने कई और बातें कही थीं। इसके बाद कई लोगों ने उनके इस तथ्य को गलत बताया। अब उन्होंने ट्वीट कर लोगों से माफी मांगी है।

manoj muntashir apologise on twitter for committing mistake about shammi kapoor wife and marriage
मनोज मुंतशिर - फोटो : Insatagram- @manojmuntashir

मनोज ने शो के मंच से कहा था कि शम्मी कपूर ने दोबारा शादी नहीं की। मगर सच्चाई इसके उलट है। शम्मी कपूर ने साल 1969 में, गीता बाली की मौत के चार साल बाद नीला देवी से शादी की थी। हालांकि 2011 में नीला का निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj muntashir apologise on twitter for committing mistake about shammi kapoor wife and marriage
मनोज मुंतशिर - फोटो : Insatagram- @manojmuntashir

मनोज ने ट्वीट कर लिखा कि 'आप सभी प्यारे लोगों की तरह मैं भी भारतीय सिनेमा का बहुत बड़ा फैन हूं। कई बार फैंस न चाहते हुए भी गलती कर बैठते हैं। मैं आज के इंडियन आइडल एपिसोड में की गई तथ्यात्मक गलती के लिए माफी मांगता हूं। शम्मी जी ने गीता बाली जी के निधन के बाद नीला देवी से शादी की थी।' 

 

विज्ञापन
manoj muntashir apologise on twitter for committing mistake about shammi kapoor wife and marriage
मनोज मुंतशिर - फोटो : Insatagram- @manojmuntashir

बता दें कि शम्मी कपूर ने बायोग्राफी 'शम्मी कपूरः द गेम चेंजर' को लेकर कहा था कि 'जब हम मंदिर पहुंचे तो गीता सलवार-कमीज में थीं और मैंने कुर्ता पयजामा पहन रखा था। इस दौरान हरि वालिया ही एक मात्र गवाह थे। मंदिर के पुजारी ने शादी के लिए हवन शुरू किया और हमने सात फेरे लिए और पति-पत्नी बन गए। गीता ने अपने पर्स से लिपस्टिक निकालकर मांग भरने के लिए कहा था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed